काँग्रेस के पूर्व के राजनीतिक संस्था | आधुनिक भारत का इतिहास

काँग्रेस के पूर्व के राजनीतिक संस्था | आधुनिक भारत का इतिहास


General Competition | History | (आधुनिक भारत का इतिहास) | काँग्रेस के पूर्व के राजनीतिक संस्था

18वीं शताब्दी का उत्तरार्द्ध तथा 19वीं का पूर्वार्द्ध भारत की जनमानस के लिए परिवर्तन एवं संघर्ष का दौर था । भारत की अति प्राचीन सभ्यता की समाज एवं राजनीति व्यवस्था प्रत्यक्ष पश्चिमी सभ्यता से टकरा रहा था। इस टकराव में विजय औपनिवेशिक व्यवस्था की हो रही थी। इस विजय के भी दो पक्ष थे प्रथम भारतीय पुरातन जड़ता समाप्त हो रही थी तथा दूसरा नवीन वैचारिक, राजनीतिक तथा नवीन सामाजिक व्यवस्था का निर्माण हो रहा था । काँग्रेस के गठन के पूर्व के समस्त राजनीतिक संस्थाओं का निर्माण भी इसी क्रम में हुआ। ब्रिटिश नवीन औपनिवेशिक व्यवस्था ने भारत की सामाजिक संस्थान को ठेस पहुँचाया। तात्कालीन भारत के प्रभुत्वशाली वर्ग के प्रभाव को क्षतिग्रस्त किया। खासकर जमींदार एवं समाज के सर्वोच्च वर्ग । इसी वर्ग के समर्थकों एवं सम्पोसकों ने इन संगठनों का निर्माण किया ताकि ब्रिटिश सरकार के नीतियों को राजनीतिक रूप से चुनौती दिया जा सके।
  • 19वीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध सभी राजनीतिक संगठनों की स्थापना तत्कालीन प्रभावशाली वर्ग के द्वारा किया गया। 
  • इन संस्थाओं का स्वरूप अंशत: क्षेत्रीय किंतु इसका प्रभाव भविष्य में पूर्णतः राष्ट्रीय हुआ।
  • इन संस्थाओं का क्रियाविधि अपनी माँगों को याचिकाओं तथा प्रार्थनापत्रों के माध्यम से अपनी माँग को ब्रिटिश संसद तक पहुँचाना था।
  • इन संगठनों का प्रमुख उद्देश्य प्रशासनिक सुधार, प्रशासन में भारतीयों की भागीदारी तथा शिक्षा का प्रसार करना था।
  • राजा राममोहन भारतीयों में राजनीतिक चेतना उत्पन्न करने वाले प्रथम व्यक्ति थे।
  • 1828 ई॰ में उन्होंने ‘विद्याचर्चा ' एवं उनके अनुयायियों ने 1836 में 'बंग भाषा प्रकाशक सभा' नामक संस्था की स्थापना किया था।
  • इस सभा का उद्देश्य धर्म, राजनीति तथा नैतिक सामाजिक विषयों पर विचार विमर्श करनी थी।
  • इसी क्रम में हेनरी विवियन डेरोजियो ने 1830 के दशक में 'द ईस्ट इंडियन' नामक समाचार-पत्र भी प्रकाशित किया। इसका उद्देश्य भी भारत में राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ाना था ।

बंगाल के राजनीतिक संगठन

लैंडहोल्डर्स सोसाइटी (The Land Holders Society)

स्थापना – 1838 
संस्थापक – द्वारिका नाथ टैगोर
उद्देश्य - जमींदारों के हितों का संरक्षण
  • यह भारत की प्रथम राजनीतिक संगठन थी। इसके दो सचिव थे। भारतीय सचिव प्रसन्न कुमार ठाकुर थे जबकि अंग्रेज सचिव विलियम काब्री थे।
  • इस संस्था के एक प्रतिनिधि जॉन क्राफर्ड लंदन में इसका प्रतिनिधित्व करते थे ।
  • इस संस्था को बंगाल जमींदार सभा की भी संज्ञा दी गई थी।

बंगाल ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी (The Bengal British India Society)

स्थापना - 1843
संस्थापक - जॉर्ज थामसन
सचिव - प्यारी चंद्र मित्र
  • अंग्रेजी शासन के अधीन भारतीय कृषकों की वास्तविक दशा का अध्ययन करना तथा यथासंभव में परिवर्तन करना। इस संस्था का प्रमुख उद्देश्य था।
  • यह संस्था 1846 ई. तक निष्क्रिय हो गई थी।
  • यह संस्था ब्रिटिश सोसाइटी का ही भारतीय रूप थी, जिसने लैंड होल्डर्स सोसाइटी को पीछे छोड़ दिया था।

ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन (The British Indian Association)

  • स्थापना - 31 अक्टूबर, 1851 ई०, कलकत्ता
  • संस्थापक अध्यक्ष - राजा राधाकांत देव
  • उपाध्यक्ष - राजा कालीकृष्णदेव 
  • इसके अन्य सदस्य
  • भारत के जमींदारों को राजनैतिक संरक्षण प्रदान करना इस संस्था का प्रमुख उद्देश्य था ।
  • इस संस्था का निर्माण लैण्ड होल्डर्स सोसाइटी तथा बंगाल ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी को मिलाकर किया गया था।
  • बंगाल के बाहर भी इसकी शाखाएँ खोली गई थी। इसलिए इस संस्था को " भारतवर्षीय " सभा भी कहा जाता था।
  • इस संगठन ने नील विद्रोह की जाँच के लिए आयोग बैठाने की माँग की थी।
  • इस संगठन ने 1860 में अकाल पीड़ितों के लिए धन इकट्ठा किया था ।
  • ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन ने कैनिंग द्वारा 1860 ई. में आयकर लगाने का भी विरोध किया था।
  • यह एक राजनैतिक संस्था के रूप में 20वीं शताब्दी तक स्वतंत्र रूप से में रही थी।
  • कालान्तर में इस संस्था का कांग्रेस में विलय कर लिया गया था।
  • ज्ञातव्य है हिन्दू पैट्रियाट इस संस्था का प्रमुख पत्र था ।

इंडियन लीग (The Indian League )

स्थापना - 1875 कलकत्ता में
संस्थापक - शीसीर कुमार बोस
  • इसी संगठन से भविष्य में सुरेन्द्र नाथ बनर्जी भी जुड़ गए थे।
  • इस संस्था का प्रमुख उद्देश्य लोगों के अंदर राष्ट्रवाद के भावना को बढ़ावा देना था।
  • इस संस्था के अस्थायी अध्यक्ष शम्भूचंद्र मुखर्जी थे।
  • कुछ दस्तावेजों में इसके संस्थापक के रूप में शिशिर कुमार घोष को भी दर्शाया गया है। 

कलकत्ता स्टूडेण्ट्स एसोसिएशन

स्थापना - 1875 ई.
संस्थापक - आनंद मोहन बोस
  • इस संस्था का प्रमुख उद्देश्य छात्रों के हितों का संवर्द्धन करना था।
  • कालांतर में इस संगठन से सुरेन्द्र नाथ बनर्जी भी जुड़ गए थे।

इंडियन नेशनल एसोसिएशन

स्थापना - 26 जुलाई, 1876
स्थान - कलकना के अल्बर्ट हाल
संस्थापक - सुरेन्द्रनाथ बनर्जी तथा आनंद मोहन बास
  • इंडियन लीग की स्थापना के 1 वर्ष के भीतर ही 26 जुलाई एकेडमी 1876 को इसका स्थान इंडियन एसोसिएशन ने ले लिया था। 
  • इंडियन एसोसिएशन की स्थापना सुरेन्द्र नाथ बनर्जी तथा आनंद मोहन बोस ने किया था ।
  • इसका प्रमुख उद्देश्य मध्यम वर्ग के साथ-साथ साधारण वर्ग को भी राष्ट्रवादी भावना को जागृत करना था । 
  • इंडियन एसोसिएशन के संस्थापक सुरेन्द्रनाथ बनर्जी थे। परन्तु इसके सचिव आनंद मोहन बोस थे। 
  • कालांतर में इसके अध्यक्ष कलकत्ता प्रमुख बैरिस्टर मनमोहन घोष चुने गए थे। 
  • सुरेन्द्रनाथ बनर्जी के अनुसार इसके निम्नलिखित उद्देश्य थे - 
    (a) देश की जनता की एक शक्तिशाली संस्था का गठन करना
    (b) सामान्य राजनीतिक स्वार्थों के आधार पर भारतीयों को सूत्रबद्ध करना
    (c) हिंदू एवं मुसलमानों के बीच मैत्री भाव बढ़ाना
  • इस संस्था न जमींदारों के स्थान पर मध्यम वर्ग को बढ़ावा दिया था ।
  • इस संगठन ने सिविल सर्विसेज आंदोलन चलाया था। जिसे 'भारती। जनपद सेवा आंदोलन' कहा गया था ।

भारतीय जनपद सेवा आंदोलन या सिविल सेवा आंदोलन

  • ज्ञातव्य है कि भारत में सिविल सेवा का जन्मदाता कार्नवालिस था। 
  • वर्ष 1853 से प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन होना प्रारंभ हुआ। इसी वर्ष से भारतीयों का चयन जनपद सेवा में प्रारंभ हुआ था। 
  • 1861 में इस परीक्षा में सम्मिलित होने की अधिकतम आयु 22 वर्ष थी तथा यह केवल लंदन में आयोजित होती थी । 
  • 1863 में भारत कर्म प्रथम I.C.S. सत्येन्द्र नाथ टैगोर हुए थे।
  • इसी क्रम में 1866 में इसकी आयु 21 वर्ष कर दिया गया था। वर्ष 1869 में सुरेन्द्र नाथ बनर्जी तथा 4 अन्य भारतीयों ने परीक्षा पास किया था।
  • सुरेन्द्र नाथ बनर्जी असम के कलेक्टर थे जब उनको बर्खास्त कर दिया गया था। वर्ष 1874 में बनर्जी को बर्खास्त किया गया था।
  • 1877 में इस सेवा की आयु घटा कर 19 वर्ष कर दिया गया था।
  • कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन ने इसके विरोध में 1877 में टाउन हॉल में एक सभा बुलाई थी।
  • इस सभा में केशव चंद्र सेन भी उपस्थित हुए धं जो अपने समूचे जीवनकाल में कभी किसी राजनीतिक सभा में शामिल नहीं हुए थे।
  • एसोसिएशन ने 1879 में ब्रिटिश सरकार के समक्ष स्मृति पत्र पेश करने के लिए लाल मोहन घोष को ब्रिटेन भेजा था।
  • 1923 में सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन भारत तथा ब्रिटेन दोनों स्थानों पर एक साथ होना प्रारंभ हो गया था।

बंबई के राजनीतिक संगठन

बंबई एसोसिएशन

स्थापना - 26 अगस्त, 1852
संस्थापक - दादाभाई नौरोजी
  • कलकत्ता के ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन के नमूने पर दादाभाई नौरोजी ने 26 अगस्त, 1852 ई० बंबई में 'बंबई एसोसिएशन' बनाई।
  • इस संगठन का मुख्य उद्देश्य सरकार को समय-समय पर ज्ञापन देना था ताकि हानिकारक समझे जाने वाले नियमों तथा सरकारी नीतियों के लिए सुझाव दिया जा सके।

बम्बई प्रेसीडेंसी एसोसिएशन

स्थापना - 1885
संस्थापक - फिरोजशाह मेहता 
बदरूद्दीन तैयबजी
के. टी. तैलंग और
काशीनाथ त्रयम्बक
  • बंबई के चार बड़े नेताओं के प्रयासों से इस संगठन की स्थापना हुआ था।
  • जनवरी 1885 ई. को बंबई में नागरिकों की एक सभा गई इसकी अध्यक्षता जमशेदजी जीजाभाई ने किया था।
  • इस संगठन का उद्देश्य राजनीतिक व सामाजिक दृष्टिकोण से राष्ट्रवादी भावना का प्रचार प्रसार करना था।
  • बंबई प्रेसीडेंसी एसोसिएशन को पूर्व में बम्बे एसोसिएशन के नाम से जाना जाता था।
  • ज्ञातव्य है यह बंबई की प्रथम राजनीतिक संस्था थी ।

पूना सार्वजनिक सभा

स्थापना - 2 अप्रैल, 1870
संस्थापक - एम.जी. रानाडे
जी. वी. जोशी
एस. एच. चिपलूणकर
  • इस संस्था का प्रमुख उद्देश्य जनता को सरकार की वास्तविकता से परिचित करना था और अधिकारों के प्रति सचेत करना था।
  • इस संस्था ने जनता और सरकार के मध्य सेतु का कार्य किया।
  • पूना सार्वजनिक सभा मुख्यतः स्त्रोदित मध्यवर्ग, जमींदारों तथा व्यापारियों के स्वार्थों की प्रतिनिधित्व करती थी।
  • इसके सदस्यों में अधिकांश ब्राह्मण तथा वैरव थे।

मद्रास की राजनीतिक संस्थाएँ

मद्रास नेटिव एसोसिएशन

स्थापना - 26 फरवरी, 1852 ई.
संस्थापक – गुजलू लक्ष्मी नेरसुचेट्टी
  • इस संस्था का उद्देश्य कानूनी तथा सरकारी नियमों के साथ जनता की समस्या का वकालत करना था।
  • ज्ञातव्य है इसी संस्था ने 1857 के विद्रोह की आलोचना किया था ।
  • ज्ञातव्य है कि कलकत्ता के ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की एक सभा 26 जनवरी, 1852 को मद्रास में आयोजित किया गया।
  • इस सभा के अध्यक्ष सी. वाई. मुदलियार तथा सचिव पी. रामानुजाचारी थे।
  • 13 जुलाई, 1852 को संस्था ने अपना नाम बदलकर मद्रास नेटिव एसोसिएशन रख दिया था।
  • इस संस्था ने अपने प्रतिनिधि माल्कन लेविन को नियुक्त किया था।

मद्रास महाजन सभा

स्थापना - 16 मई, 1886
संस्थापक - एम. वी. राघवाचारी
  • इस संगठन का प्रमुख उद्देश्य स्थानीय संगठनों के कार्यों को समन्वित करना तथा महाजनों एवं किसानों के बीच के संघर्ष को रोकना था।
  • ध्यातव्य है कि इस संस्था के अध्यक्ष बी. राघवाचारी तथा सचिव आनन्द चालू चुने गए थे।
  • इस संस्था का प्रथम सम्मेलन 29 दिसम्बर, 1884 से 2 जनवरी, 1885 तक मद्रास में हुआ था।

विदेशी राजनीतिक संगठन

लंदन इंडिया सोसाइटी

स्थापना - 1 दिसम्बर, 1886, लंदन
संस्थापक - दादाभाई नौरोजी
  • इस संस्था का उद्देश्य ब्रिटिश की जनता को भारतीय समस्याओं और कष्टों से परिचित करना था।
  • कांग्रेस के पूर्व के राजनीतिक संस्थाओं का आंदोलन एवं अभियान
    1. 1875 में कपास पर आयात आरोपित करने में विरोध में
    2. सरकारी सेवाओं के भारतीयकरण हेतू (1878-79) में
    3. लार्ड लिंटन की अफगान नीति का विरोध 1878-79 से विरोध में
    4. शस्त्र अधिनियम ( 1878 ) के विरोध में
    5. वर्नाकुलर प्रेस एक्ट ( 1878) के विरोध में
    6. 'प्लांटेशन लेवर' एवं 'इंग्लैंड इमिग्रेशन एक्ट' के विरोध में
    7. स्वयंसेवक सेना के प्रदेश के अधिकार के समर्थन में
Previous Post Next Post