भारत का विभाजन एवं स्वतंत्रता | आधुनिक भारत का इतिहास | NCERT One Liner

भारत का विभाजन एवं स्वतंत्रता | आधुनिक भारत का इतिहास | NCERT One Liner


NCERT One Liner | आधुनिक भारत का इतिहास | भारत का विभाजन एवं स्वतंत्रता

20 फरवरी, 1947 को किस ब्रिटिश प्रधानमंत्री द्वारा जून, 1948 से पहले भारत छोड़ने की घोषणा की गई ?
⇒ क्लीमेंट एटली
क्लीमेंट एटली ने लॉर्ड वैवेल के स्थान पर किसे वायसराय नियुक्त किया? 
 लॉर्ड माउंटबेटन
माउंटबेटन द्वारा विभाजन के साथ सत्ता हस्तांतरण के लिए योजना कब प्रस्तुत की गई?
⇒ 3 जून, 1947 को
किस योजना को 3 जून योजना के नाम से भी जाना जाता है?
 माउंटबेटन योजना

माउंटबेटन योजना के प्रमुख प्रावधान

  • पंजाब और बंगाल में हिंदू-मुसलमान बहुसंख्यक जिलों के प्रांतीय विधानसभा के सदस्यों की अलग बैठक बुलायी जाए उनके प्रतिनिधियों को यह निश्चय करना था कि प्रांत का विभाजन हो अथवा नहीं ।
  • विभाजन होने की दशा में दो डोमिनियनों (भारत-पाकिस्तान) तथा दो संविधान सभाओं का निर्माण किया जाएगा।
  • उत्तर-पश्चिमी सीमांत प्रांत तथा असम के सिलहट जिले में, जनमत संग्रह द्वारा यह पता लगाया जाएगा कि वे भारत के किस भाग के साथ रहना चाहते हैं ।
  • विभाजन के गतिरोध को दूर करने के लिये एक सीमा आयोग (Boundary Commission) का गठन किया जाएगा।
भारत विभाजन के संदर्भ में वर्ष 1947 में नियुक्त सीमा आयोग की अध्यक्षता किसने की थी ?
⇒ सिरिल रेडक्लीफ
कांग्रेस के किस अधिवेशन में भारत के विभाजन का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था?
 दिल्ली अधिवेशन
भारत का विभाजन स्वीकार किये जाने के समय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था ? 
 जे. बी. कृपलानी
वह कौन राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता था, जिसने विभाजन को कभी स्वीकार नहीं किया ? 
⇒ खान अब्दुल गफ्फार खान
ब्रिटिश संसद द्वारा 18 जुलाई, 1947 को किस नाम से माउंटबेटन योजना को स्वीकृति प्रदान की गई ?
 भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947

भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम-1947 के प्रमुख प्रावधान

  • 15 अगस्त, 1947 से भारत को भारत और पाकिस्तान नामक दो भागों में बाँट दिया जाएगा।
  • प्रत्येक अधिराज्य (Dominion) में एक गवर्नर जनरल होगा जिसकी नियुक्ति इंग्लैंड का सम्राट करेगा।
  • नए संविधान का निर्माण होने तक दोनों राज्यों का प्रशासन भारत शासन अधिनियम, 1935 के अनुसार चलाया जाएगा।
  • भारतीय रजवाड़ों को स्वतंत्र रहने का विकल्प नहीं दिया जा सकता। उन्हें या तो भारत में रहना होगा या पाकिस्तान में ।
भारत की स्वतंत्रता के समय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था? 
 जे. बी. कृपलानी
भारत का अंतिम वायसराय कौन था?
⇒ लॉर्ड माउंटबेटन 
स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे ?
 लॉर्ड माउंटबेटन
स्वतंत्र भारत के प्रथम एवं अंतिम भारतीय गवर्नर जनरल कौन थे?
⇒ सी. राजगोपालाचारी
कांग्रेस के किस प्रमुख नेता ने स्वतंत्रता दिवस के समारोह में भाग नहीं लिया था ?
 महात्मा गाँधी
15 अगस्त, 1947 की मध्य रात्रि में केन्द्रीय असेम्बली में जन-गण-मन तथा इकबाल द्वारा रचित सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा किसके द्वारा गाया गया ?
 एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी
प्रथम बार भारत के प्रधानमंत्री की नियुक्ति किसके द्वारा की गई थी?
 गवर्नर जनरल के द्वारा
पाकिस्तान का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था ? 
 मोहम्मद अली जिन्ना
भारतीय संविधान को पूर्ण रूप से कब लागू किया गया?
⇒ 26 जनवरी, 1950
भारत की स्वतंत्रता के पश्चात् लोकसभा का प्रथम अध्यक्ष किसे बनाया गया ?
⇒ जी. वी. मावलंकर
और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

नए Notes सबसे पहले पाएं!

Study Notes, PDF और Exam Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी जॉइन करें