चिड़ियां सर्दियों में अपने पंख क्यों फैलाए रहती हैं?

 चिड़ियां सर्दियों में अपने पंख क्यों फैलाए रहती हैं?

चिड़ियां सर्दियों में अपने पंख क्यों फैलाए रहती हैं?

👉 जब सर्दियां शुरू होती हैं, तो अक्सर चिड़ियां अपने पंख फैलाए हुए देखी जा सकती हैं। जब चिड़ियां पंख फैलाकर बैठती हैं, तो उनके शरीर तथा पंखों के बीच में हवा की परत आ जाती है। हवा उष्मा की कुचालक है जो चिड़ियों के शरीर को उष्मा को बाहर जाने से रोकती है। इस प्रकार चिड़ियां सर्दी के कुप्रभाव से स्वयं को बचाने में सक्षम हो जाती हैं। यही कारण है कि चिड़ियां सर्दियों में अपने पंख फैलाए रहती हैं।

दो पतले कंबल एक मोटे कंबल की तुलना में अधिक गरम क्यों होते हैं?

👉 दो पतले कंबल ओढ़ने से उनके बीच में हवा की एक परत बन जाती है। हवा ऊष्मा को कुचालक होती है जो शरीर की उष्मा को बाहर नहीं जाने देती और शरीर को सर्दी के प्रकोप से बचाती है। एक मोटे कंबल में हवा की कोई परत नहीं होती जिससे वह अधिक गरम नहीं रहता।

सब्जी की गरम पतीली को चूल्हे से उतारने के लिए कपड़े का प्रयोग क्यों करते हैं?

कपड़े में अनेक छिद्र मौजूद रहते हैं जिनमें वायु भरी होती है। वायु ऊष्मा की कुचालक है। वह आग की ऊष्मा को तुम्हारे हाथ तक नहीं पहुंचने देती। इस प्रकार तुम्हारा हाथ सुरक्षित रहता है। तभी तो, सब्जी की गरम पतीली को चूल्हे से उतारने के लिए कपड़े का प्रयोग करते हैं।

कच्चे मकान सर्दियों में गरम और गरमियों में ठंडे क्यों रहते हैं?

👉 कच्चे मकान मिट्टी के बने होते हैं। मिट्टी ऊष्मा की कुचालक होती है। कुचालक होने के कारण सर्दियों में मिट्टी मकान के अंदर की उष्मा को बाहर नहीं निकलने देती तथा यही मिट्टी गरमियों में बाहर की उष्मा को अंदर नहीं आने देती। अत: कच्चे मकान सर्दियों में गरम और गरमियों में ठंडे रहते हैं।
🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
हमसे जुड़ें
1