बर्फ पानी में क्यों तैरती है?

 बर्फ पानी में क्यों तैरती है?

बर्फ पानी में क्यों तैरती है?

👉 बर्फ ठोस है, फिर भी वह पानी में तैरती है। है न, अचरज की बात। तो. सुनो ! बर्फ का घनत्व पानी के घनत्व से कम होता है। जब बर्फ को पानी में डाला जाता है, तो वह कुछ पानी हटाती है। इस पानी के आयतन का भार बर्फ के भार से अधिक होता है। इसीलिए बर्फ पानी में तैरती है

गरम चाय या दूध डालने से कभी-कभी कांच का गिलास टूट क्यों जाता है?

👉 जब तुम गिलास में गरम चाय या दूध डालते हो, तो गिलास का भीतरी तल उष्मा ग्रहण करके फैल जाता है। इसके विपरीत गिलास के बाहर के भाग का ताप भीतरी भाग से कम होने के कारण उसमें फैलाव नहीं या कम होता है। दोनों तलों में ताप के इस अंतर के कारण ही कभी-कभी कांच का
गिलास टूट जाता है।

रेल की पटरियों में जोड़ों के बीच खाली स्थान क्यों छोड़ा जाता है?

👉 रेलगाड़ी जब पटरी पर चलती है, तो पहियों तथा पटरी के बीच में एक प्रकार का घर्षण होता है। इस घर्षण से बहुत अधिक मात्रा में ऊष्मा निकलती है जिसके कारण रेल की पटरी फैलती है। पटरी के इस फैलाव के लिए स्थान देने के उद्देश्य से ही कहीं-कहीं खाली स्थान छोड़ा जाता है। यदि स्थान नहीं छोड़ा जाएगा, तो पटरी के फैलाव से वह टेढ़ी-मेढ़ी हो जाएगी और रेलगाड़ी पटरी से उतर जाएगी।

बोतल को गरम करने पर फंसी हुई डाट आसानी से बाहर क्यों निकल जाती है?

👉 ऊष्मा प्रदान करने से वस्तु में प्रसार होता है। इसी सिद्धांत का उपयोग करके जब कांच की बोतल को गरम किया जाता है, तो उसमें प्रसार हो जाता है। प्रसार के कारण ही बोतल के मुंह में फंसी डाट आसानी से बाहर निकल जाती है।
🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
हमसे जुड़ें
1