झारखण्ड के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान | झारखण्ड सामान्य ज्ञान

झारखण्ड के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान | झारखण्ड सामान्य ज्ञान


झारखण्ड के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान

> अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
> राँची विश्वविद्यालय का गठन 12 जुलाई, 1960 को बिहार विश्वविद्यालय से अलग करके हुआ था। 
> 11 अप्रैल, 2017 को राँची महाविद्यालय को डॉ० श्यामा प्रसाद विश्वविद्यालय में उत्क्रमित कर दिया गया है। 
> बिरसा कृषि विश्वविद्यालय राज्य का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय है।
> बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के प्रमुख संकाय कृषि, पशु चिकित्सा, वानिकी, दुग्ध तकनीकी, मत्स्य विज्ञान, बागवानी तथा जैव प्रौद्योगिकी हैं।
> झारखण्ड में आधुनिक शिक्षा के प्रसार में इसाई मिशनरियों ने सर्वप्रमुख भूमिका अदा की है। इस दिशा में 1845 ई. में सर्वप्रथम गोस्सनर इवेनजेलिकल लुथरेन चर्च द्वारा राँची में एक विद्यालय की स्थापना की गई थी। 
> हजारीबाग में अवस्थित संत कोलम्बा डिग्री कॉलेज झारखण्ड राज्य का प्रथम डिग्री कॉलेज है। इसकी स्थापना 1899 ई. में डुबलिन युनिवर्सिटी मिशन द्वारा की गई थी।
> संत जेवियर्स कॉलेज, राँची की स्थापना 7 जुलाई, 1944 को की गई थी तथा यहाँ 1948 से पढ़ाई की शुरूआत हुई। 
> जनजातीय शोध संस्थान, राँची की स्थापना 1953 ई. में की गई थी।
> नेतरहाट विद्यालय, लातेहार की स्थापना 1954 में चार्ल्स नेपियर द्वारा की गई थी।
> एक्स.एल.आर.आई (XLRI) की स्थापना 1949 में सोसाइटी ऑफ जेसस * के द्वारा की गई थी तथा यह भारत का सबसे प्राचीन बिजनेस मैनेजमेंट स्कूल है।
> नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ फाउंड्री एंड फोर्ज टेक्नोलॉजी की स्थापना यूएनडीपी-यूनेस्को के सहयोग से की गई थी। 
> वर्ष 2002 में एन.आई. टी. जमशेदपुर को डीम्ड यूनवर्सिटी का दर्जा प्रदान किया गया था। 
> झारखण्ड राज्य में वर्तमान में कुल 17 सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं।
> वर्ष 2001 में झारखण्ड सरकार द्वारा शिक्षा के सुदृढ़ीकरण हेतु प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, उच्च शिक्षा निदेशालय तथा झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद् की स्थापना की गई। 
> झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद् का प्रमुख उद्देश्य राज्य में प्राथमिक शिक्षा का सार्वव्यापीकरण करना है। 
> झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद् की ओर से राज्य के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक तथा शिक्षिकाओं के लिए उजाला I तथा उजाला II के नाम से एकदिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। 
> झारखण्ड राज्य में दुमका, राँची, धनबाद तथा चाईबासा में राज्य पुस्कालय अवस्थित हैं जबकि हजारीबाग में प्रमण्डलीय पुस्तकालय स्थित है।
> राज्य के रामगढ़ जिले में राज्य के प्रथम महिला अभियांत्रिकी महाविद्यालय की स्थापना की गयी है। 
> राज्य के खूँटी जिले के जरदाग में राज्य के प्रथम रक्षा विश्वविद्यालय के भवन का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान समय में इसका संचालन रांची में किया जा रहा है तथा यह देश का तीसरा रक्षा विश्वविद्यालय है।
> वर्ष 2015 में हजारीबाग के बरही में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रखी गई है। इसका प्रमुख उद्देश्य कृषि के क्षेत्र में एकीकृत कृषि प्रणाली का निर्माण कर समावेशी विकास को प्रोत्साहित करना है। इसका प्रमुख लक्ष्य पूर्वी भारत में कृषि क्रांति के द्वारा उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करना है।
> इंडियन स्कूल ऑफ माइंस का उद्घाटन 9 दिसंबर, 1926 को भारत के तत्कालीन वायसराय लार्ड इरविन द्वारा किया गया था।
> वर्ष 2016 में भारतीय खनिज संस्थान, धनबाद को आई.आई.टी. का दर्जा प्रदान किया गया है। 
> तुरामडीह (पूर्वी सिंहभूम) स्थित परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय का संचालन Atomic Energy Education Society, मुंबई (परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत स्वायत्त संस्था) द्वारा किया जाता है।
और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

नए Notes सबसे पहले पाएं!

Study Notes, PDF और Exam Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी जॉइन करें