क्रिप्स मिशन एवं भारत छोड़ो आंदोलन | आधुनिक भारत का इतिहास | NCERT One Liner

NCERT One Liner | आधुनिक भारत का इतिहास | क्रिप्स मिशन एवं भारत छोड़ो आंदोलन
भारत में स्वशासन स्थापित करने के उद्देश्य से ब्रिटेन द्वारा क्रिप्स मिशन की घोषणा कब की गई?
⇒ मार्च, 1942 में
क्रिप्स मिशन के प्रमुख प्रावधान
- युद्ध के बाद भारत को डोमिनियन राज्य का दर्जा दिया जाएगा।
- भारतीयों को अपना संविधान निर्मित करने का अधिकार दिया जाएगा, जिसके लिए युद्ध के बाद एक संविधान निर्मात्री परिषद बनेगी, जिसमें ब्रिटिश भारत के प्रांतों के निर्वाचित सदस्य और देशी रजवाड़ों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
- ब्रिटिश भारत का कोई प्रांत यदि नए संविधान को स्वीकार न करना चाहे, तो उसे वर्तमान संवैधानिक स्थिति बनाए रखने का अधिकार होगा। नए संविधान को न स्वीकार करने वाले प्रांतों को अपना अलग संविधान बनाने की आज्ञा होगी।
- युद्ध के दौरान ब्रिटिश वायसराय की एक नई कार्यकारी परिषद का गठन किया जाएगा, जिसमें भारतीय जनता के प्रमुख वर्गों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। परन्तु रक्षा मंत्रालय ब्रिटिश नेतृत्व के पास होगा।
14 जुलाई, 1942 को कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा भारत छोड़ो आन्दोलन का प्रस्ताव कहाँ पारित किया गया?
⇒ वर्धा
भारत छोड़ो आन्दोलन किसके नेतृत्व में संचालित किया गया?
⇒ महात्मा गाँधी
भारत छोड़ो आंदोलन कब प्रारम्भ हुआ ?
⇒ 9 अगस्त, 1942 को
जब भारत छोड़ो आंदोलन प्रस्ताव पारित किया गया, उस समय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे ?
⇒ मौलाना अबुल कलाम आजाद
भारत छोड़ो आंदोलन के समय इंग्लैण्ड के प्रधानमंत्री कौन थे?
⇒ विंस्टन चर्चिल
भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान महात्मा गाँधी का साथ देने वाले अमेरिकी पत्रकार कौन थे ?
⇒ लुई फिशर
ऑपरेशन जीरो ऑवर किससे सम्बंधित है ?
⇒ भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान गाँधी जी समेत प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी से ।
भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान महात्मा गाँधी को गिरफ्तार करके कहाँ रखा गया था?
⇒ आगा खाँ पैलेस (पूना)
भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जेल से फरार होकर किसने भूमिगत गतिविधियों को संगठित किया था?
⇒ जयप्रकाश नारायण ने
डॉ. राजेंद्र प्रसाद को 9 अगस्त, 1942 को गिरफ्तार करके कहाँ भेजा गया था?
⇒ बाँकीपुर जेल
भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान बलिया में किसके द्वारा समानांतर सरकार की स्थापना की गई ?
⇒ चित्तू पांडेय के द्वारा
बंगाल के मिदनापुर जिले में जातीय सरकार की स्थापना किस वर्ष की गई?
⇒ वर्ष 1942 में
भारत छोड़ो आंदोलन को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है?
⇒ अगस्त क्रांति