दिल्ली सल्तनत में प्रशासन | मध्यकालीन भारत का इतिहास | NCERT One Liner

दिल्ली सल्तनत में प्रशासन | मध्यकालीन भारत का इतिहास | NCERT One Liner


NCERT One Liner | मध्यकालीन भारत का इतिहास | दिल्ली सल्तनत में प्रशासन

दीवान-ए-मुस्तखराज विभाग की स्थापना किसके कार्यकाल में हुई थी?
⇒ अलाउद्दीन खिलजी
सल्तनत काल के अधिकांश अमीर एवं सुल्तान किस वर्ग के थे?
⇒ तुर्क वर्ग के
फिरोजशाह तुगलक ने इस्लाम में धर्मांतरित किस व्यक्ति को अपना वजीर नियुक्त किया था ?
⇒ तैलंग ब्राह्मण खान-ए-जहाँ
विजारत का चरमोत्कर्ष किस राजवंश के अंतर्गत हुआ?
 तुगलक वंश
सल्तनत काल में भू-राजस्व का सर्वोच्च ग्रामीण अधिकारी कौन होता था ?
 चौधरी
हक-ए-शर्ब कर किस पर लगाया जाता था ? 
⇒ सिंचाई पर
सिक्कों पर बगदाद के अंतिम खलीफा का नाम सर्वप्रथम किस शासक के शासनकाल में अंकित हुआ?
 अलाउद्दीन मसूद शाह
सल्तनत काल में फवाजिल का तात्पर्य क्या था?
⇒ इक्तादारों द्वारा सरकारी खजाने में जमा की जाने वाली अतिरिक्त राशि
जवाबित का सम्बंध किससे था?
 राजकीय कानून से
दिल्ली सल्तनत में निरंकुश राजतंत्र की स्थापना किस शासक ने की थी ? 
 बलबन ने
दिल्ली सल्तनत के किस शासक ने इक्ता व्यवस्था प्रारम्भ की थी?
⇒ इल्तुतमिश
सल्तनत काल में केन्द्रीय प्रशासन की निहित होती थी ?
 सुल्तान में
सल्तनत काल में सुल्तान को सहायता प्रदान करने के लिए गठित मंत्रिपरिषद को किस नाम से जाना जाता था?
 मजलिस-ए-खलवत
इक्तादारों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए ख्वाजा नामक अधिकारी की नियुक्ति किसके द्वारा की गई थी?
 बलबन
सल्तनत काल में भू-राजस्व की दर सामान्यतः कितनी होती थी? 
 20 से 25 प्रतिशत
बलबन के राजत्व सिद्धांत का स्वरूप प्रभावित था ?
⇒ फारस से
🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
हमसे जुड़ें
1