शैव एवं भागवत धर्म | प्राचीन भारत का इतिहास | NCERT One Liner

शैव एवं भागवत धर्म | प्राचीन भारत का इतिहास | NCERT One Liner


NCERT One Liner | प्राचीन भारत का इतिहास | शैव एवं भागवत धर्म

नयनार कौन थे ?
 शैव उपासक सन्त
मत्तमयूर से क्या तात्पर्य है ?
 प्राचीन भारत में एक शैव सम्प्रदाय
त्रिमूर्ति तथा अर्द्धनारीश्वर की पूजा किस काल में प्रारम्भ हुई थी?
 गुप्तकाल में
मेगस्थनीज ने भगवान शिव को कौन सी संज्ञा दी थी ?
 डायोनिसस
जैन ग्रंथ उत्तराध्ययन सूत्र में वासुदेव का सम्बंध किस जैन तीर्थंकर से बताया गया है?
⇒ अरिष्टनेमि
लिंग पूजा का प्रथम स्पष्ट उल्लेख किस पुराण में मिलता है? 
 मत्स्य पुराण
अर्द्धनारीश्वर मूर्ति में आधे शिव तथा आधी पार्वती किसके प्रतीक हैं?
 देव और उसकी शक्ति के योग का
दक्षिण भारत में शैव आंदोलन में किसकी प्रमुख भूमिका थी? 
 नयनार संतों की
एक सम्प्रदाय के रूप में शैव धर्म का प्रारम्भ किस काल में हुआ?
 शुंग-सातवाहन काल में
नयनार संतों की संख्या कितनी थी ?
⇒ 63
भागवत धर्म का प्रवर्तक किसे माना जाता है?
⇒ कृष्ण को
किस ग्रंथ में सर्वप्रथम देवकी के पुत्र कृष्ण का वर्णन किया गया है?
⇒ छांदोग्य उपनिषद्
भागवत सम्प्रदाय के विकास का श्रेय किन शासकों को दिया जाता है ? 
 गुप्त शासकों को
कर्म का सिद्धान्त किस दर्शन से सम्बंधित है?
⇒ मीमांसा से
अवतारवाद का सर्वप्रथम उल्लेख किस ग्रंथ में मिलता है ?
 श्री मद्भागवत गीता
वह प्राचीन स्थल जहाँ 88,000 ऋषि-मुनियों की सभा में सम्पूर्ण महाभारत कथा का वाचन किया गया था?
 नैमिषारण्य (सीतापुर उत्तर प्रदेश)
भागवत सम्प्रदायों में भक्ति के रूपों की संख्या कितनी है? 
⇒ नौ (नवधा भक्ति)
मेगस्थनीज ने कृष्ण को किस नाम से उल्लिखित किया है?
⇒ हेराक्लीज
दक्षिण भारत में वैष्णव मत का विस्तार किसने किया था?
 अलवार संतों ने
व्यूहवाद किस धर्म से जुड़ा है ? 
⇒ वैष्णव धर्म
🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
हमसे जुड़ें
1