छठी सदी ई. पू. की राजनीतिक दशा | प्राचीन भारत का इतिहास | NCERT One Liner

छठी सदी ई. पू. की राजनीतिक दशा | प्राचीन भारत का इतिहास | NCERT One Liner


NCERT One Liner | प्राचीन भारत का इतिहास | छठी सदी ई. पू. की राजनीतिक दशा

प्रथम मगध साम्राज्य का उत्कर्ष किस शताब्दी में हुआ था?
 ई.पू. छठी शताब्दी में
मगध साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक कौन था?
 बिम्बिसार (लगभग 544-49 ई.पू)
गोदावरी नदी के तट पर स्थित महाजनपद का क्या नाम था ?
 अस्मक / अस्सक (दक्षिण भारत में स्थित एकमात्र महाजनपद)
नंद वंश के पश्चात् मगध पर किस राजवंश ने शासन किया ?
 मौर्य वंश ने
पाटलिपुत्र को किस शासक ने सर्वप्रथम अपनी राजधानी बनाया ? 
 उदयिन
उदयिन वासवदत्ता की कहानी किस स्थान विशेष से सम्बंधित है? 
 उज्जैन से
गौतम बुद्ध के समय का प्रसिद्ध वैद्य जीवक को किसने अपने दरबार में स्थान प्रदान किया था ?
 बिम्बिसार ने
प्राचीन स्थान श्रावस्ती का नगर विन्यास किस आकृति का है? 
 अर्धचंद्राकार
मगध के किस शासक ने राज्यारोहण के लिए अपने पिता की हत्या की एवं स्वयं भी अपने पुत्र द्वारा मारा गया था?
⇒ अजातशत्रु
सिकंदर एवं पोरस की सेनाओं के मध्य किस नदी के तट पर युद्ध हुआ था?
 झेलम नदी
किस शासक को परशुराम का दूसरा अवतार कहा जाता है ?
 महापद्मनंद को
हर्यक वंश का अंतिम शासक कौन था?
⇒ नागदशक
उज्जैन का प्राचीनतम नाम क्या था?
 अवंतिका
सिकंदर की मृत्यु कहाँ हुई थी ? 
 बेबीलोन में ( 323 ई.पू.)
ग्रीक लेखकों ने किस शासक का उल्लेख अग्रमीज एवं जैन्द्रमीज नाम से किया है?
 घनानन्द
युद्ध में रथमूसल और महाशिलाकंटक नामक हथियारों का प्रयोग करने वाला शासक कौन था ?
⇒ अजातशत्रु
Previous Post Next Post