हड़प्पा सभ्यता | प्राचीन भारत का इतिहास | NCERT One Liner

हड़प्पा सभ्यता | प्राचीन भारत का इतिहास | NCERT One Liner


NCERT One Liner | प्राचीन भारत का इतिहास | हड़प्पा सभ्यता

हड़प्पा सभ्यता का सर्वाधिक मान्यता प्राप्त काल कौन सा है?
 2500 ई.पू. से 1750 ई.पू. तक
हड़प्पा नामक पुरास्थल किस सभ्यता से सम्बद्ध है ?
 सिंधु घाटी सभ्यता
हड़प्पा सभ्यता की लिपि (Script) किस प्रकार थी ?
 भावचित्रात्मक (Pictographic)
हड़प्पा सभ्यता की जानकारी का प्रमुख स्रोत क्या है ?
 पुरातात्विक खुदाई
मोहनजोदड़ो का शाब्दिक अर्थ क्या है? 
 मृतकों का टीला
सिंधु सभ्यता किससे सम्बंधित है?
⇒ आद्य- ऐतिहासिक युग (Proto-Historic Age) से
मूर्ति पूजा का आरम्भ कब से माना जाता है?
 पूर्व आर्य काल से
हड़प्पा की समकालीन सभ्यता रंगपुर कहाँ स्थित है?
 सौराष्ट्र में
हड़प्पा संस्कृति का वह कौन सा स्थल है जहाँ दुर्ग तथा निचला नगर अलग-अलग प्राचीरों से घिरे हुए हैं?
⇒ कालीबंगन
मोहनजोदड़ो एवं हड़प्पा सभ्यता की पुरातात्विक खुदाई किसके द्वारा की गई थी? 
 सर जॉन मार्शल द्वारा
हड़प्पा कालीन स्थलों में अभी तक किस धातु की प्राप्ति नहीं हुई है?
⇒ लोहा (Iron)
सिंधु घाटी के लोग किसकी पूजा करते थे?
 मातृ देवी की
धौलावीरा नामक पुरातात्विक स्थल किस राज्य में स्थित है ?
 गुजरात
हड़प्पा संस्कृति के संदर्भ में शैलकृत स्थापत्य के प्रमाण कहाँ से प्राप्त हुए हैं?
 धौलावीरा से
हड़प्पा कालीन मुहरों का सर्वाधिक प्रचलित आकार कैसा है?
⇒ वर्गाकार
आधुनिक देवनागरी लिपि का प्राचीन रूप क्या है ?
 ब्राह्मी लिपि
विश्व में सबसे पहले कपास की खेती का आरम्भ कहाँ प्रारम्भ की गई थी?
 भारत में
सिंधु घाटी सभ्यता से सम्बंधित वृषभ मुद्रा किस पुरातात्विक स्थान से प्राप्त हुई थी?
⇒ मोहनजोदड़ो
मृण पट्टिका पर उत्कीर्ण सींगयुक्त देवता की मुहर कहाँ से प्राप्त हुयी है ?
 कालीबंगन से
सिंधु घाटी सभ्यता को आर्यों से पूर्व की सभ्यता रखे जाने का महत्त्वपूर्ण कारक क्या है?
 मृदभाण्ड
भारत में किस प्रकार के मृदभांड द्वितीय नगरीकरण के प्रारम्भ के प्रतीक माने गए हैं?
 उत्तरी काले पॉलिशकृत मृदभाण्ड (Northern Black Polished Ware)
भारत में चाँदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य किस सभ्यता से मिलते हैं? 
⇒ हड़प्पा सभ्यता से
हड़प्पा काल की मुद्राओं के निर्माण में मुख्यतः किस पदार्थ का उपयोग किया गया है? 
⇒ सेलखड़ी (Steatite)
मेसोपोटामियाई अभिलेखों में सैंधव सभ्यता के लिए कौन से शब्द का प्रयोग किया गया हैं?
⇒ मेलुहा
और नया पुराने
हमसे जुड़ें
1

नए Notes सबसे पहले पाएं!

Study Notes, PDF और Exam Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी जॉइन करें