संविधान के विभिन्न प्रावधान व उनके स्रोत (Various Provisions of the Constitution and their Sources) | भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) | NCERT One Liner

NCERT One Liner | भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) | संविधान के विभिन्न प्रावधान व उनके स्रोत (Various Provisions of the Constitution and their Sources)
भारतीय संविधान में मौलिक कर्त्तव्यों (Fundamental Duties) का विचार किस देश के संविधान से लिया गया है ?
⇒ रूस के संविधान से
भारतीय संविधान में राज्य के नीति निदेशक तत्वों (Directive Principles of State Policy) की संकल्पना किस देश के संविधान से अभिप्रेरित है?
⇒ आयरलैंड
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में सम्मिलित स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व का सिद्धांत (Principle of Liberty, Equality and Fraternity) किस देश से लिया गया है?
⇒ फ्रांस
भारत में न्यायिक पुनर्विलोकन (Judicial Review) की संकल्पना किस देश के संविधान से ली गई है?
⇒ संयुक्त राज्य अमेरिका से
भारतीय संविधान में संवैधानिक संशोधन (Constitutional Amendment) का प्रावधान किस देश से लिया गया है ?
⇒ दक्षिण अफ्रीका
भारत के संविधान में सम्मिलित आपातकालीन उपबंध (Emergency Provisions ) किस देश के संविधान से प्रेरित हैं?
⇒ जर्मनी के वीमर संविधान से
शक्तिशाली केन्द्र के साथ भारत की संघात्मक व्यवस्था (Federal System) किस देश के संविधान से प्रेरित है?
⇒ कनाडा से
भारत के संविधान में सम्मिलित समवर्ती सूची (Concurrent List) किस देश से ली गई है?
⇒ ऑस्ट्रेलिया
भारतीय संविधान में निहित विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया (Process Established by Law) किस देश के संविधान से ग्रहण की गई है?
⇒ जापान के संविधान से
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय का आदर्श का प्रावधान किस देश के संविधान से प्रेरित है?
⇒ रूस
भारतीय संविधान में संसदीय विशेषाधिकार ( Parliamentary Privilege) की संकल्पना किस देश के संविधान पर आधारित है ?
⇒ ब्रिटेन
भारत के संविधान में सम्मिलित मूल अधिकार (Fundamental Rights ) किस देश के संवैधानिक प्रावधानों से प्रेरित है?
⇒ संयुक्त राज्य अमेरिका
विभिन्न देशों के संविधानों से लिए गए प्रावधान