ऊर्जा (Energy) | भारत का भूगोल (Geography of India) | NCERT One Liner

NCERT One Liner | भारत का भूगोल (Geography of India) | ऊर्जा (Energy)
भारत में कुल विद्युत ऊर्जा उत्पादन के स्रोतों के अंश का सही अनुक्रम क्या है?
⇒ तापीय > जलीय > वायु > आण्विक
जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय सौर मिशन किस वर्ष प्रारम्भ की गयी थी?
⇒ 11 जनवरी, 2010 में
काकरापारा परमाणु विद्युत संयंत्र (Kakrapara Atomic Power Plant) किस राज्य में स्थापित है?
⇒ गुजरात
भारत में पेट्रोलियम का अग्रणी उत्पादक राज्य कौन सा है?
⇒ गुजरात
पेट्रोल उत्पादक क्षेत्र लुनेज किस राज्य में स्थित है?
⇒ गुजरात
राणा प्रताप सागर बाँध पर विद्युत गृह (Power House) कहाँ स्थापित किया गया है ?
⇒ कोटा ( राजस्थान) में
पवन ऊर्जा (Wind Energy) के उत्पादन में किस राज्य का प्रथम स्थान है?
⇒ तमिलनाडु
भारत में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध नाभिकीय ईंधन (Nuclear Fuel) क्या है ?
⇒ थोरियम ( Thorium)
भारत का कौन सा शैल तंत्र कोयला भण्डारों का प्रमुख क्षेत्र है ?
⇒ गोंडवाना तंत्र ( Gondwana System)
भारत के कोयला उत्पादक अग्रणी तीन राज्य क्रमशः कौन से है ?
⇒ छत्तीसगढ़, ओडिशा एवं झारखण्ड
भारत के सर्वाधिक कोयला भण्डार किस राज्य में पाए जाते हैं ?
⇒ झारखण्ड में
भारत में स्थित ताप - विद्युत केन्द्र (स्टेशन)
कोयले के प्रकार
नामचिक नामफुक कोयला क्षेत्र किस राज्य में अवस्थित है?
⇒ अरुणाचल प्रदेश में
कोरबा कोयला क्षेत्र किस राज्य में अवस्थित है?
⇒ छत्तीसगढ़ में
प्रसिद्ध कोयला क्षेत्र तालचेर कहाँ स्थित है?
⇒ ओडिशा में
झारखण्ड में कोयला की खानें मुख्यतः कहाँ स्थित हैं?
⇒ झरिया में
लिग्नाइट कोयले (Lignite Coal) के विशालतम भण्डार किस राज्य में हैं?
⇒ तमिलनाडु में
बिश्रामपुर (छत्तीसगढ़ ) किस खनिज के खनन के लिए प्रसिद्ध है?
⇒ कोयला
भारत के प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्र
कोयले का सर्वाधिक उपयोग होता है
⇒ विद्युत ऊर्जा उत्पादन में
भारत में सर्वप्रथम तेल / ऊर्जा संकट कब उत्पन्न हुआ था?
⇒ वर्ष 1970 से 1980 के मध्य
हाइड्रोजन विजन 2025 किससे संबंधित है ?
⇒ पेट्रोलियम उत्पाद के भण्डारण से
भारत में पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस की खोज निम्नलिखित बेसिनों में हुई है-
पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र
भारत में तेल उत्पादन के चार प्रमुख क्षेत्र निम्नवत् हैं-
1. ब्रह्मपुत्र घाटी
2. गुजरात तट
3. पश्चिमी अपतटीय क्षेत्र
4. पूर्वी अपतटीय क्षेत्र ।
- भारत में तेल की अन्वेषण ( Oil Exploration ) का कार्य ऑयल इण्डिया लिमिटेड द्वारा किया जाता है।
एच.वी. जे. (HVJ) पाइपलाइन द्वारा प्राकृतिक गैस का परिवहन कहाँ से होता है?
⇒ दक्षिणी बेसिन से
भारत में अधिकांश प्राकृतिक गैस (Natural Gas) का उत्पादन कहाँ से किया जाता है ?
⇒ बम्बई हाई से
KG-D6 बेसिन में किस खनिज के वृहद भण्डार है
⇒ प्राकृतिक गैस का
कुडनकुलम नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र (Nuclear Power Plant) किस राज्य में स्थित है?
⇒ तमिलनाडु में
भारत का सर्वप्रथम खनिज तेल का कुआँ निर्मित किया गया
⇒ माकुम (असम) में
भारत की सबसे पुरानी तेलशोधन इकाई कौन सी है?
⇒ डिग्बोई (असम)
उत्तर भारत का प्रथम परमाणु विद्युत संयंत्र कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
⇒ गोरखपुर (हरियाणा) में
ज्वारीय ऊर्जा (Tidal Energy) के उत्पादन के लिए भारत का कौन सा क्षेत्र महत्वपूर्ण है?
⇒ खम्भात की खाड़ी
भारत में कुल उत्पादित विद्युत ऊर्जा में परमाणु ऊर्जा (Nuclear Energy) का कितना अंश है ?
⇒ 1.8%
विद्युतीकरण से सम्बद्ध संस्थान / उपक्रम
भारत के किस राज्य में बिजली की प्रति व्यक्ति क्षमता और उत्पादकता सर्वाधिक है?
⇒ महाराष्ट्र
रामपुर, भारत में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने वाला प्रथम गाँव है, यह किस राज्य में स्थित है ?
⇒ उत्तर प्रदेश
भारत में विद्युत ऊर्जा का सर्वाधिक मुख्य स्रोत क्या है?
⇒ कोयला
भारत में ऊर्जा उत्पादन में सर्वाधिक अंश किस प्रकार की ऊर्जा का है ?
⇒ ऊष्मीय ऊर्जा (Thermal Energy) का
शीर्ष 5 पवन उर्जा उत्पादन क्षमता वाले राज्य (जून, 2022 )
भारत में मैंगनीज के सर्वाधिक निक्षेप किस राज्य में स्थित हैं?
⇒ महाराष्ट्र
अभ्रक की तीन प्रमुख किस्में कौन सी हैं?
⇒ श्वेत अभ्रक, पीत अभ्रक एवं श्याम अभ्रक
भारत में ज्वारीय ऊर्जा की सर्वाधिक सम्भावनाएँ कहाँ पर हैं?
⇒ भावनगर (गुजरात)
ओबरा ताप विद्युत केन्द्र की स्थापना किस देश के सहयोग से की गयी थी ?
⇒ रूस के
सतारा किस लिए प्रसिद्ध है?
⇒ पवन ऊर्जा संयंत्र
भारत एवं फ्रांस के सहयोग से सौर ऊर्जा अनुसंधान केन्द्र की स्थापना कहाँ की गई है?
⇒ ग्वालपहाड़ी (हरियाणा)