अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार (International Award) | पुरस्कार एवं सम्मान (Awards & Honours) | NCERT One Liner

NCERT One Liner | पुरस्कार एवं सम्मान (Awards & Honours) | अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार (International Award)
अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार (International Award)
- बुकर पुरस्कार - वर्ष 1969 में इंग्लैण्ड की बुकर मैकोनल कम्पनी द्वारा स्थापित अंग्रेजी उपन्यास के क्षेत्र में प्रतिवर्ष दिया जाने वाला प्रमुख ब्रिटिश पुरस्कार है। अब तक तीन बार संयुक्त रूप से बुकर पुरस्कार (वर्ष 1974, 1992, 2019 ) दिए गए है।
- वर्ष 2022 का बुकर पुरस्कार शेहान करूणातिलका (श्रीलंका) को The Seven Moons of Maali Almeida रचना के लिए प्रदान किया गया है।
- नोबेल विश्व के सर्वोच्च तथा सर्वाधिक पुरस्कार राशि वाले इस अंतराष्ट्रीय पुरस्कार को स्वीडश रसायनशास्त्री अलफ्रेड नोबेल (1883-86) की पुण्यतिथि ( 10 दिसम्बर) पर प्रदान किया जाता है ।
- नोबेल पुरस्कार भौतिकी, रसायन शास्त्र, चिकित्सा, साहित्य, अर्थशास्त्र एवं शांति के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। वर्ष 1969 से यह पुरस्कार अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाने लगा।
- अब तक केवल दो बार मृत व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया गया है पहली बार एरि एक्सेल कार्लफल्डट को वर्ष 1931 में और दूसरी बार संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव डैग हैमरसोल्ड को वर्ष 1961 में।
पुलित्जर पुरस्कार- यह जोसेफ पुलित्जर की स्मृति में वर्ष 1917 से पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने वाला पुरस्कार है। इसमें जनसेवा के अतिरिक्त प्रत्येक पुरस्कार के अन्तर्गत 10,000 डॉलर की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।
- पुलित्जर पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारतीय गोविन्द बिहारी लाल (1937), झुंपा लाहिड़ी (2000), गीता आनंद (2003), सिद्धार्थ मुखर्जी (2011), विजय शेषाद्रि (2014), अमित दवे (2022 ) ।
- रैमन मैग्सेस अवार्ड - एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा यह पुरस्कार फिलीपींस के तीसरे राष्ट्रपति की स्मृति में वर्ष 1957 से प्रदान किया जाता है। इसे एशिया का नोबल पुरस्कार कहा जाता है।
- यह पुरस्कार जनसेवा, सरकारी सेवा, पत्रकारिता व रचनात्मक जनसंचार, सामुदायिक नेतृत्व एवं अंतरर्राष्ट्रीय सदभाव के लिए प्रदान किया जाता है।
- ग्रैमी अवार्ड- वर्ष 1958 में स्थापित यह पुरस्कार नेशनल एकेडमी फॉर रिकार्डिंग आर्ट्स एण्ड साइंस द्वारा पश्चिमी संगीत की विभिन्न विधाओं में विशिष्ट योगदान हेतु प्रदान किया जाता है।
- ऑस्कर पुरस्कार- वर्ष 1929 में स्थापित यह पुरस्कार संयुक्त राज्य अमेरिका की नेशनल एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स द्वारा फिल्म जगत के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। भानु अर्थेया प्रथम भारतीय थीं जिन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
अन्य अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार
- कलिंग पुरस्कार - वर्ष 1952 में स्थापित यूनेस्को के तत्वाधान में कलिंग फाउण्डेशन के माध्यम से विज्ञान के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। इसके अन्तर्गत 40,000 डालर की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।
- राइट लाइवलीहुड पुरस्कार- वर्ष 1980 में स्थापित यह पु. रस्कार लन्दन में स्थित लाइवलीहुड सोसाइटी द्वारा पर्यावरण एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। इसे वैकल्पिक नोबल पुरस्कार के नाम से जाना जाता है।
- मिस यूनिवर्स पुरस्कार- वर्ष 1952 में स्थापित यह पुरस्कार मिस यूनिवर्स कार्पोरेशन द्वारा विश्व के विभिन्न देशों की सुन्दरियों में सर्वश्रेष्ठ सौन्दर्य एवं प्रतिभा के आधार पर प्रदान किया जाता है। इसमें पुरस्कार स्वरुप 70 हजार डालर की राशि प्रदान की जाती है।
- वर्ष 2023 का मिस यूनिवर्स का खिताब अमेरिका की आर बोन्नी गैब्रियल ने जीता जबकि अमाण्डा डुडामेल (वेनेजुएला) प्रथम उपविजेता एवं एंड्रीना मार्टिनेज (डोमेनिका रिपब्लिक) द्वितीय उपविजेता रहीं ।
- मिस वर्ल्ड - वर्ष 1951 में स्थापित यह पुरस्कार मिस वर्ल्ड इनकार्पोरेशन द्वारा विश्व के विभिन्न देशों की सुन्दरियों में से सर्वश्रेष्ठ शारीरिक एवं बौद्धिक प्रतिभा के आधार पर प्रदान किया जाता है। 16 मार्च, 2022 को प्यूर्टोरिको के सैन जुआन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विश्व सुन्दरी (Miss World) की सूची में भारतीय
- वर्ष 2022, मिस वर्ल्ड की विजेता पोलैंड की कैरोलिना बिलाव स्का रहीं हैं जबकि अमेरिका की श्री सैनी (भारतीय-अमेरिकी) विजेता एवं कोटे डी आइवर की ओलिविया येस उपविजेता रहीं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार
- द किंग हमाद आर्डर ऑफ द रेनेसा- बहरीन का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
- रूल ऑफ निशान इज्जुद्यीन - मालदीव का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
- फिलीस्तान ग्रैड कॉलर पुरस्कार फिलीस्तीन द्वारा किसी व्यक्ति को प्राप्त सम्मान
- आमिर अमानुल्ला खान पुरस्कार- अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
- ऑर्डर ऑफ द द्रुक ग्यालपो- भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
- ऑर्डर ऑफ अब्दुल अजीज अलसऊद सऊदी अरब द्वारा किसी मुस्लिम महत्वपूर्ण व्यक्ति दिया जाने वाला
- ऑर्डर ऑफ जायद पुरस्कार - UAE का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
- लीजन ऑफ मेरिट अवार्ड 2020 - अमेरिका
- नगदग पेल जी खोरलो अवार्ड 2021 - भूटान
- ऑर्डर ऑफ नाइल 2023 - मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान
- लीजन ऑफ ऑनर 2023 - फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान |