पंचायती राज एवं नगरपालिका (Panchayati Raj and Municipality) | भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) | NCERT One Liner

NCERT One Liner | भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) | पंचायती राज एवं नगरपालिका (Panchayati Raj and Municipality)
पंचायती राज किस सूची का विषय है?
⇒ राज्य सूची का
संविधान के 73वें संशोधन द्वारा पंचायतों को निर्दिष्ट किए जाने वाले कार्य किस अनुसूची में वर्णित हैं?
⇒ ग्यारहवीं अनुसूची में
पंचायत चुनाव कराने हेतु निर्णय किसके द्वारा लिया जाता है?
⇒ राज्य सरकार द्वारा
भारतीय संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में पंचायतों के लिए कुल कितने विषय निर्धारित किए गए हैं?
⇒ 29
पंचायत चुनाव (Panchayat Election) कितने अंतराल पर होते हैं?
⇒ प्रत्येक पाँच वर्षों में
किस अनुच्छेद के अंतर्गत पंचायतों को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया है?
⇒ अनुच्छेद 243 के अंतर्गत
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कब मनाया जाता है?
⇒ 24 अप्रैल
भारत में सर्वप्रथम पंचायती राज प्रणाली का शुभारम्भ कब और कहाँ हुआ?
⇒ 2 अक्टूबर 1959, नागौर (राजस्थान) में
त्रि-स्तरीय पंचायती राज प्रणाली स्थापित करने की अनुशंसा सर्वप्रथम किस समिति द्वारा की गई थी?
⇒ बलवन्त राय मेहता समिति द्वारा
अशोक मेहता समिति ने पंचायती राज के लिए किस प्रतिमान (Model) की संस्तुति की थी ?
⇒ द्वि-स्तरीय
पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के सम्बंध में भारतीय संविधान में किस वर्ष प्रावधान किया गया?
⇒ वर्ष 1993 में
पंचायती राज को किस संशोधन द्वारा स्वशासन की इकाई के रूप में संगठित किया गया?
⇒ भारतीय संविधान के 73वें संशोधन द्वारा
पंचायती राज को संवैधानिक स्थिति प्रदान करने की संस्तुति किस समिति द्वारा की गई थी?
⇒ एल. एम. सिंघवी समिति
किन राज्यों में पंचायत समितियों तथा जिला परिषदों को भी करारोपण की शक्तियाँ दी गयी हैं?
⇒ गुजरात, महाराष्ट्र एवं राजस्थान
ब्लॉक स्तर (Block Level) पर पंचायत समिति का क्या स्वरूप है?
⇒ प्रशासनिक प्राधिकरण (Administrative authority)
यदि पंचायत भंग होती है, तो कितनी अवधि के भीतर निर्वाचन कराना अनिवार्य है?
⇒ 6 माह
पंचायतों में किन वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान है?
⇒ महिलाओं, अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के लिए
अन्य पिछड़ा वर्ग को रक्षण देने का प्रावधान करने के लिए किसे शक्ति प्रदान की गई है?
⇒ राज्य विधानमण्डलों को
तीन स्तरीय पंचायतों का गठन किन राज्यों में किया जाता है ?
⇒ 20 लाख से अधिक जनसंख्या वाले
विभिन्न राज्यों में पंचायतीराज संस्थाएँ
- गुजरात की त्रिस्तरीय पंचायत संस्थाएँ, ग्राम पंचायत, तालुका समिति तथा जिला परिषद् हैं। मेघालय, मिजोरम तथा नागालैण्ड में पंचायतों का गठन नहीं किया गया है। इन राज्यों में एक स्तरीय जनजातीय परिषदें कार्यरत हैं।
73वाँ संविधान संशोधन अधिनियम का क्या उद्देश्य है?
⇒ देश में सशक्त एवं जीवंत पंचायती राज संस्थाओं की स्थापना करना
भारत के किस राज्य पंचायती राज से सम्बंधित मामलों की सुनवाई के लिए पृथक अपीलीय न्यायाधिकरण का गठन किया गया है ?
⇒ केरल
अनुसूचित जनजातियों (ST) से परिपूर्ण किस राज्य में अनुसूचित जातियों (SC) हेतु आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है?
⇒ अरुणाचल प्रदेश
नगरपालिका किस संविधान संशोधन से सम्बंधित है ?
⇒ 74वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
73वाँ संविधान संशोधन किस व्यवस्था को प्रोत्साहित करता है?
⇒ स्वशासन की व्यवस्था को
राज्य वित्त आयोग का गठन भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया जाता है?
⇒ अनुच्छेद 243 ( I ) के अन्तर्गत
पंचायत समिति ( Panchayat Committee) के सदस्य किस चुनाव पद्धति से चुने जाते हैं?
⇒ जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से
महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में आयोजना बनाने, सम्पादन करने व क्रियान्वयन का उत्तरदायित्व किसका है?
⇒ ग्राम पंचायतों का
भारत के किस राज्य में पंचायतों में अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण प्राप्त है?
⇒ आन्ध्र प्रदेश
पंचायती राज से सम्बंधित समितियाँ
(संवैधानीकरण के बाद)
नगरपालिकाओं को बारहवीं अनुसूची में वर्णित कुल 18 विषयों पर विधि बनाने की शक्ति प्रदान की गई है।