राजभाषा (Official Language) | भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) | NCERT One Liner

राजभाषा (Official Language) | भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) | NCERT One Liner


NCERT One Liner | भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) | राजभाषा (Official Language)

भारतीय संविधान के अनुच्छेद-344 के अन्तर्गत प्रथम राजभाषा आयोग का गठन कब हुआ था?
 वर्ष 1955 में, ( बी. जी. खेर की अध्यक्षता में)
आठवीं अनुसूची में (वर्ष 2003) चार भाषाएँ किस संविधान संशोधन के द्वारा जोड़ी गई, जिससे उनकी संख्या बढ़कर 22 हो गई?
 92वें संविधान संशोधन द्वारा
संविधान में 8वीं अनुसूची में सम्मिलित भाषाएँ
1. असमिया
2. बांग्ला
3. गुजराती 
4. हिन्दी
5. कन्नड़
6. कश्मीरी
7. कोंकणी
8. मलयालम
9. मणिपुरी
10. मराठी
11. नेपाली
12. ओड़िया
13. पंजाबी
14. संस्कृत
15. सिन्धी 
16. तमिल
17. तेलुगू
18. उर्दू 
19. डोगरी
20. बोडो
21. मैथिली
22. संथाली
संविधान के किस अनुच्छेद में, प्रत्येक राज्य में भाषायी अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों को उनकी मातृभाषा में प्राथमिक स्तर पर शिक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था है ?
 अनुच्छेद- 350 ( क )
मैथिली भाषा को आठवीं अनुसूची के अंतर्गत किस वर्ष शामिल किया गया?
 वर्ष 2003 में
राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ कहाँ स्थित है?
 तिरुपति (आंध्र प्रदेश)

राजभाषा से सम्बंधित अनुच्छेद

अनुच्छेदविषय-वस्तु
संघ की भाषा
343संघ की राजभाषा
344राजभाषा पर संसदीय आयोग एवं समिति

क्षेत्रीय भाषाएँ

345राज्य की राजभाषा अथवा राजभाषाएँ
346एक राज्य से दूसरे राज्य अथवा एक राज्य से संघ के बीच संवाद के लिए राजभाषा
347किसी राज्य की जनसंख्या के एक समूह द्वारा बोली- जाने वाली भाषा में सम्बंधित प्रावधान

सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालयों की भाषा 

348सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों में साथ ही अधिनियमों एवं विधेयकों में प्रयोग की जाने वाली भाषा।
349भाषा से सम्बंधित कुछ नियम अधिनियमित करने के लिए विशेष प्रक्रिया

विशेष विनिर्देश

350शिकायत निवारण के लिए प्रयुक्त भाषा
350 एप्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षण के लिए सुविधाएँ
350 बीभाषाई अल्पसंख्यकों के लिए विशेष पदाधिकारी
351हिन्दी भाषा के विकास के लिए विनिर्देश
वर्ष 1957 में प्रथम राजभाषा संयुक्त समिति किसकी अध्यक्षता में गठित की गई थी?
 पंडित गोविन्द बल्लभ पंत
भारत की राजकीय भाषा सम्बंधी प्रावधान का संशोधन किस प्रकार हो सकता है
⇒ संसद में कम से कम 2 / 3 बहुमत से
सिन्धी भाषा को आठवीं अनुसूची में किस संविधान संशोधन द्वारा जोड़ा गया था?
 21वाँ संविधान संशोधन- 1967
संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित भाषाओं में से कौन सी दूसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है?
 बंगाल
बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली चार राजभाषाओं को 92वें संविधान संशोधन, 2003 द्वारा जोड़ा गया था।

🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
हमसे जुड़ें
1