भौतिक विभाजन (Physical Division) | भारत का भूगोल (Geography of India) | NCERT One Liner

भौतिक विभाजन (Physical Division) | भारत का भूगोल (Geography of India) | NCERT One Liner


NCERT One Liner | भारत का भूगोल (Geography of India) | भौतिक विभाजन (Physical Division)

भारतीय उपमहाद्वीय मूलतः किस भू-खण्ड का भाग था?
 गोंडवानालैण्ड
  • भू-गर्भिक संरचना (Geological Structure) की दृष्टि से भारत को मुख्यतः तीन भागों में विभाजित किया गया है-
    1. हिमालय पर्वतीय क्षेत्र
    2. उत्तर का मैदानी भाग
    3. दक्षिण का प्रायद्वीपीय पठार
हिमालय का निर्माण समानांतर वलय श्रेणियों से हुआ है, इनमें प्राचीनतम् श्रेणी कौन सी है?
 वृहत् हिमालय
उत्तर भारत में उप हिमालय क्षेत्र के सहारे विस्तारित समतल मैदान को क्या कहा जाता है?
 भाबर
हिमालय का पर्वत पदीय प्रदेश कौन सा है?
 शिवालिक
शिवालिक शैल समूह के दक्षिण में स्थित भाबर क्षेत्र किस संरचना का उदाहरण है ?
 गिरिपद की स्थिति का
लघु हिमालय किन श्रेणियों के मध्य में स्थित है ?
⇒ महान हिमालय और शिवालिक
हिमालय की नवीनतम् पर्वत श्रेणी कौन सी है?
 शिवालिक
नर्मदा एवं ताप्ती नदियों के मध्य कौन सी पर्वत श्रेणी स्थित है?
 सतपुड़ा श्रेणी
हिमालय की सबसे ऊँची पर्वत श्रेणी कौन सी है?
 हिमाद्रि या वृहत् हिमालय
वृहत् हिमालय ( Great Himalayas) की औसत ऊँचाई कितनी है?
 6,100 मीटर
पीर पंजाल श्रेणी (Pir Panjal Range) किस राज्य में अवस्थित है?
⇒ जम्मू-कश्मीर में
उत्तराखण्ड के पाताल तोड़ कुएँ किस भाग में पाए जाते हैं?
⇒ तराई भाग में
अक्साई चिन (Aksai Chin) किस क्षेत्र का भाग है?
⇒ लद्दाख
पश्चिमी हिमालय ( Western Himalaya) प्रदेश के प्रमुख प्राकृतिक संसाधन क्या हैं?
⇒ वन
भारत की प्राचीनतम पर्वत श्रृंखला कौन सी है?
 अरावली
अरावली श्रेणियों ( Aravalli Ranges) की अनुमानित आयु कितनी है? 
⇒ 600-570 मिलियन वर्ष
अरावली किस प्रकार की पर्वत श्रेणी है ?
 अवशिष्ट पर्वत ( Residual Mountain)
दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है?
 अनाईमुडी ( 2,695 मीटर) केरल
नीलगिरि पर्वतमाला का विस्तार किन राज्यों में है? 
 तमिलनाडु एवं केरल
इलायची की पहाड़ियाँ (Cardamom Mountains) किन राज्यों के मध्य सीमा बनाती हैं? 
 केरल एवं तमिलनाडु
शेवराय पहाड़ियाँ (Shevaroy Hills) किस राज्य में स्थित हैं?
 तमिलनाडु में 
महाराष्ट्र एवं कर्नाटक के मध्य स्थित पश्चिमी घाट को किस नाम से जाना जाता है ?
 कोंकण तट
भारत की सर्वोच्च पर्वत चोटी कौन सी है?
⇒ K2 (गॉडविन ऑस्टिन - 8,611 मीटर )
माना दर्रा उत्तराखण्ड को किससे जोड़ता है?
⇒ तिब्बत से
नन्दा देवी शिखर ( Nanda Devi Peak) किस राज्य में अवस्थित है ?
 उत्तराखण्ड में
अरावली श्रेणी का उच्चतम पर्वत शिखर कौन सा है?
 गुरु शिखर [1722 मी. राजस्थान]
हिमालय पर्वत की एक श्रेणी अराकानयोमा किस देश में स्थित है?
⇒ म्यांमार
कुल्लू घाटी (Kullu Valley) किन पर्वत श्रेणियों के मध्य स्थित है?
 धौलाधर तथा पीर पंजाल
पालघाट दर्रा (Palghat Pass ) किन पहाड़ियों के मध्य स्थित है?
 नीलगिरि और अन्नामलाई पहाड़ियाँ
नाथूला दर्रा (Nathula Pass) किस राज्य में स्थित है?
⇒ सिक्किम में
लिपुलेख, माना एवं नीति दर्रा कहाँ स्थित हैं?
 उत्तराखंड में 
रोहतांग दर्रा किस राज्य में स्थित है ?
 हिमाचल प्रदेश
भारत का सबसे बड़ा हिमनद (Glacier) कौन सा है ?
 सियाचिन (लद्दाख)
चौराबाड़ी ग्लेशियर कहाँ स्थित है ?
 केदारनाथ मंदिर के उत्तर में (उत्तराखण्ड)
मेघालय का पठार किसका भाग है?
⇒ प्रायद्वीपीय भारत का
भारत के प्रायद्वीपीय पर्वत किस काल में निर्मित हुए ?
 पैल्योजोइक महाकल्प (Paleozoic Era) में
अरावली एवं विंध्य श्रृंखलाओं के मध्य कौन सा पठार स्थित है?
⇒ मालवा का पठार
दण्डकारण्य क्षेत्र (Dandakaranya Region) कहाँ अवस्थित है?
 छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के मध्यवर्ती भाग में
भारत का औसत समुद्र तल किस तट से मापा जाता है?
 मुम्बई
भारत की समुद्र तट रेखा की कुल लम्बाई कितनी है?
 7,516.6 किमी.
किस राज्य की तटीय सीमा सबसे लम्बी है?
⇒ गुजरात (1214.7 किमी)
भारत के कितने राज्य समुद्री तटरेखा से संलग्न हैं?
 9 राज्य तथा 4 केन्द्रशासित प्रदेश
प्राचीन भारतीय ऐतिहासिक भूगोल में रत्नाकर नाम किसका सूचक था?
 हिन्द महासागर का
तमिलनाडु व आन्ध्र प्रदेश के समुद्री तट का क्या नाम है ?
 कोरोमण्डल तट
कन्याकुमारी को किस अन्य नाम से जाना जाता है?
 केप कोमोरिन (Cape Comorin)
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सबसे अधिक ऊँचाई वाली चोटी (Peak) कौन सी है?
 सैडल पीक
अण्डमान व निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं
 बंगाल की खाड़ी में
अण्डमान- निकोबार द्वीप समूह में द्वीपों की संख्या कितनी है ?
⇒ 572
दस डिग्री चैनल (Ten Degree Channel) किन दो द्वीपों को पृथक करता है?
⇒ अण्डमान को निकोबार द्वीप से
बैरन द्वीप (Barren Island) अवस्थित है
 बंगाल की खाड़ी में
श्रीहरिकोटा द्वीप कहाँ अवस्थित है?
⇒ पुलिकट झील के समीप
राम सेतु (Adam's Bridge) कहाँ से प्रारम्भ होता है?
⇒ धनुष्कोडि से
लक्षद्वीप (Lakshdweep) कहाँ अवस्थित है
 अरब सागर में
भारत का कौन सा द्वीप समूह प्रवाल (Coral) निर्मित है?
 लक्षद्वीप 
भारत एवं श्रीलंका के मध्य कौन सा द्वीप स्थित है ?
 पम्बन द्वीप ( रामेश्वरम्)
द्वीपों पर बसा हुआ भारत का सबसे बड़ा नगर कौन सा है?
⇒ मुम्बई
कोरी क्रीक (Kori Creek) कहाँ स्थित है?
⇒ कच्छ के रण में
सर क्रीक (Sir Creek) विवाद किन दो देशों के मध्य है?
 भारत एवं पाकिस्तान
बुर्जिल व बनिहाल दर्रे किस पर्वत श्रेणी में स्थित हैं?
 पीरपंजाल श्रेणी
मिजोरम को अन्य किस भौतिक नाम से भी जाना जाता है?
 मालेसिस बेसिन

Previous Post Next Post