नदियाँ (Rivers) | विश्व का भूगोल (World Geography) | NCERT One Liner

NCERT One Liner | विश्व का भूगोल (World Geography) | नदियाँ (Rivers)
दीर्घ काल में किसी जलधारा की उत्पत्ति व विकास को किस रूप में परिभाषित किया जाता है ?
⇒ अपवाह तंत्र
विश्व की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?
⇒ नील नदी
अपवाह क्षेत्र ( Drainage Area) की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
⇒ अमेजन (दक्षिण अमेरिका)
विश्व का वृहत्तम डेल्टा कहाँ निर्मित है?
⇒ गंगा ब्रह्मपुत्र द्वारा
वह कौन सी नदी है, जो पाँच यूरोपीय देशों की राजधानियों से होकर प्रवाहित होती है?
⇒ डेन्यूब नदी
अफ्रीका महाद्वीप की कौन सी नदी मकर रेखा (Tropic of Capricorn) को दो बार काटती है ?
⇒ लिम्पोपो नदी
वोल्गा नदी कहाँ गिरती है?
⇒ कैस्पियन सागर में
स्विट्जरलैण्ड, जर्मनी तथा नीदरलैण्ड्स से प्रवाहित होने वाली कौन सी नदी भ्रंश घाटी (Rift Valley) में प्रवाहित होती है?
⇒ राइन
वह देश, जो अरीय अपवाह (Radian Drainage) का उदाहरण प्रस्तुत करता है ?
⇒ श्रीलंका
सर और आमू दरिया नामक नदियाँ किस सागर में गिरती हैं?
⇒ अरल सागर में
काला सागर (Black Sea) में गिरने वाली प्रमुख कौन सी नदियाँ हैं?
⇒ नीपर, डेन्यूब, नीस्टर, डॉन
डेल्टा का निर्माण किस स्थान पर होता है?
⇒ छिछले समुद्र में
इटली की सबसे लम्बी नदी जिसे इटली की गंगा भी कहते है, कौन सी हैं?
⇒ पो नदी
विश्व की प्रमुख नदियाँ
- नील नदी : अफ्रीका महाद्वीप में विक्टोरिया झील से निकलने वाली यह नदी विश्व की सबसे लम्बी नदी ( 6650 किमी.) है। स्थित अस्वान बाँध व नासिर झील इसी नदी पर स्थित हैं।
- अमेजन : आयतन की दृष्टि से यह विश्व की सबसे बड़ी एवं लंबाई में विश्व की दूसरी सबसे लम्बी नदी (6400 किमी.) है |
- मिसीसिपी-मिसौरी नदी : उत्तरी अमेरिका की ये नदियाँ विश्व का सबसे बड़ा नदी - तंत्र बनाती हैं। ये नदी पक्षी - पाद डेल्टा (Bird Foot Delta) बनाती है।
- रियो - ग्रांडे : यह नदी संयुक्त राज्य अमेरिका व मैक्सिको की सीमा बनाती है।
- सेंट लॉरेंस नदी : यह विश्व का व्यस्ततम् आंतरिक जल परिवहन मार्ग है। नियाग्रा जलप्रपात इसी नदी पर स्थित है।
- कोलोरैडो नदी : विश्व प्रसिद्ध ग्रैंड कैनियन एवं हूवर बाँध इसी नदी पर स्थित है।
- अमूर नदी : यह नदी चीन व रूस की सीमा बनाती है।
- डेन्यूब नदी (Danube River) : जर्मनी के ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत से निकलने वाली यह नदी यूरोपीय देशों के राजधानियों बेलग्रेड (यूगोस्लाविया), ब्राटिस्लावा (स्लोवानिया), बुखारेस्ट (रोमानिया), बुडापेस्ट (हंगरी) व वियना (आस्ट्रिया) से गुजरते हुए काला सागर में गिरती है ।
- मेकांग नदी : यह दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे लम्बी नदी है ।
- वोल्गा नदी : वल्दाई पहाड़ी से निकलने वाली यह नदी कैस्पियन सागर में गिरती है। यह यूरोप की सबसे लम्बी नदी है।
- नाइजर नदी : गिनी की खाड़ी में गिरने वाली यह नदी तेल नदी (Oil river) के नाम से भी प्रसिद्ध है।
- जाम्बेजी नदी ( Zambezi River) : विक्टोरिया जलप्रपात व करीबा बाँध इसी पर स्थित हैं। यह अफ्रीका महाद्वीप की चौथी सबसे लम्बी नदी है।
- कांगो / जायरे नदी (Congo / Zaire River) : यह नदी विषुवत रेखा को दो बार काटते हुए पार करती है। स्टेनले व लिविंगस्टोन जलप्रपात इसी पर स्थित है।
- लिम्पोपो नदी : यह नदी दक्षिण अफ्रीका के हाई वेल्ड से निकलने वाली यह नदी मकर रेखा को दो बार काटती है।
- माही नदी : भारत की यह नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है।
- राइन (Rhine) : यह यूरोप का व्यस्ततम् आंतरिक जल परिवहन मार्ग है। इसे कोयला नदी (Coal River) भी कहा जाता है। यूरोप का व्यस्ततम् बंदरगाह रॉटरडम इसी पर स्थित है।
- मर्रे-डार्लिंग (Murray-Darling) : ये नदियाँ कोश्यूस्को पर्वत से निकलती हैं। यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा नदी तंत्र है ।