अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी (Space Technology) | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science & Technology) | NCERT One Liner

NCERT One Liner | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science & Technology) | अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी (Space Technology)
चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला पहला अंतरिक्षयान कौन सा था ?
⇒ लूना - II ( 13 सितम्बर, वर्ष 1959 ) ( सोवियत संघ द्वारा प्रक्षेपित)
नील आर्मस्ट्रांग चन्द्रमा पर किस यान से गए थे?
⇒ अपोलो - 11
अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किए जाने वाले प्रथम भारतीय उपग्रह (First Indian Satellite ) का नाम क्या था?
⇒ आर्यभट्ट (19 अप्रैल, 1975 )
अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा (National Aeronautics and Space Aministration : NASA) की स्थापना कब की गई थी ?
⇒ 29 जुलाई, 1958 को
2 सितम्बर, 1971 को मंगल ग्रह पर उतरने वाला प्रथम मानव निर्मित यान मार्स-III किस देश के द्वारा प्रक्षेपित किया गया था?
⇒ सोवियत संघ
एक भू- स्थिर उपग्रह (Geo Stationary Satellite) का परिभ्रमण काल होता है?
⇒ 24 घण्टे
तियानवेन-1 (Tianwen-1) मंगल मिशन किस देश से सम्बंधित हैं?
⇒ चीन
मैं आकाशगंगा की नागरिक हूँ, यह कथन किसका है?
⇒ कल्पना चावला (भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री)
वर्ष 2022 में किस निजी कम्पनी द्वारा भारत का प्रथम निजी रॉकेट विकसित किया गया है ?
⇒ स्काईरूट एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (हैदराबाद)
इसरो (ISRO) की मास्टर कंट्रोल सुविधा कहाँ अवस्थित है?
⇒ हासन (कर्नाटक) में
वर्ष 1974 में हुए पोखरण नाभिकीय परीक्षण (Pokhran Nuclear Test) को कौन सा कूट नाम (Code Name) दिया गया था?
⇒ स्माइलिंग बुद्धा
वर्ष 1980 में श्री हरिकोटा से भारत में स्वदेश निर्मित पहले उपग्रह रोहिणी-I का प्रक्षेपण किस प्रक्षेपण यान से किया गया था?
⇒ SLV-3 (Satellite Launch Vehicle )
अंतरिक्ष में जाने वाला प्रथम भारतीय कौन था ?
⇒ राकेश शर्मा (वर्ष 1984) में
पोखरण नाभिकीय परीक्षण - II कब किया गया था ?
⇒ 11 मई, 1998
नासा द्वार प्रक्षेपित मैसेंजर (Messenger) अंतरिक्ष यान किस ग्रह से सम्बिंधित सूचनाएँ प्राप्त करने के लिए भेजा गया ?
⇒ बुध
डी. आर. डी. ओ. द्वारा निर्मित मानव वायुयान है?
⇒ रुस्तम- I
क्यूरिओसिटी रोवर किस ग्रह की जानकारी जुटाने के लिए प्रक्षेपित किया गया है ?
⇒ मंगल (Mars)
नासा की जेट प्रणोदन प्रयोगशाला (Jet Propulsion Laboratory) कहाँ स्थित है?
⇒ कैलिफोर्निया में
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization: ISRO) की स्थापना कब की गई थी?
⇒ 15 अगस्त, 1969 में
गगनयान मिशन हेतु व्योममित्र (Vyommitra) नामक रोबोट किस संगठन ने विकसित किया है ?
⇒ इसरो (ISRO)
सोवियत संघ की सहायता से भारत का पहला रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट कहाँ से प्रक्षेपित किया गया था ?
⇒ बैकानूर (Baikonur)
इसरो द्वारा किस प्रक्षेपण यान (Launching Vehicle) को फैट ब्वॉय (Fat boy) नाम दिया गया ?
⇒ GSLV MK-III
मेघा-ट्रॉपिक्स उपग्रह का मुख्य उद्देश्य है?
⇒ कर्क एवं मकर रेखा के मध्य के क्षेत्र (उष्ण कटिबंधीय) में मेघ निर्माण की प्रक्रिया का अध्ययन
चन्द्रयान-2 किस रॉकेट के द्वारा प्रक्षेपित किया गया था?
⇒ जी. एस. एल. वी. मार्क-3
आर्टेमिस मिशन किस खगोलीय पिण्ड के अन्वेषण से सम्बंधित है?
⇒ चन्द्रमा के (नासा का मानव मिशन)
एम. ओ. एम. (MOM) का पूर्ण रूप क्या है?
⇒ मार्स ऑर्बिटर मिशन (Mars Orbiter Mission)
मैसेंजर किसका अन्वेषी अंतरिक्षयान है ?
⇒ नासा (NASA)
भारत के द्वारा स्थापित प्रथम बहु-तरंगदैर्ध्य अंतरिक्ष वेधशाला (Multi-wavelength Space Telescope) कौन सी है?
⇒ एस्ट्रोसैट (Astrosat)
एस्ट्रोसैट को किस टेलीस्कोप का लघु संस्करण कहा जाता है ?
⇒ NASA के हबल स्पेस टेलीस्कोप का
NASA द्वारा किस अंतरिक्ष पिण्ड के अध्ययन के लिए न्यू होराइजन्स (New Horizons) नामक अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया था ?
⇒ प्लूटो
गोल्डीलॉक्स जोन (Goldilocks Zone) क्या है?
⇒ बाह्य अंतरिक्ष में वह क्षेत्र जहाँ पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज की सम्भावना है।
भारत का पहला प्रायोगिक संचार उपग्रह कौन सा है?
⇒ एप्पल ( प्रक्षेपण वर्ष 1981 )
चन्द्रयान-1 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करने में भारत का कौन सा स्थान है?
⇒ छठवां
आई इन द स्काई (Eye in the Sky) के नाम से कौन सा उपग्रह प्रसिद्ध है?
⇒ कार्टोसैट उपग्रह
मंगलयान (Mangalyaan) किस रॉकेट के द्वारा प्रक्षेपित किया गया था?
⇒ PSLV-25
संख्या की दृष्टि से भारत मंगलयान को सफलता पूर्वक भेजने वाला कौन सा राष्ट्र है?
⇒ चौथा
मंगल ग्रह के उल्कापिण्ड का एक टुकड़ा अंटार्कटिका से प्राप्त हुआ है, इसका क्या नाम है ?
⇒ ALH-84001
भुवन (BHUVAN) क्या है?
⇒ इसरो द्वारा विकसित साफ्टवेयर
बाह्य अन्तरिक्ष में चलने वाला प्रथम अन्तरिक्ष यात्री कौन था?
⇒ एलेक्सी लियोनोव ( 18 मार्च, 1995)
नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री कहाँ स्थित है ?
⇒ पासाडेना कैलीफोर्निया में
रोसेटा नामक अंतरिक्ष यान विश्व की किस अंतरिक्ष एजेंसी से सम्बंधित है?
⇒ यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी
भारत का प्रथम निजी अंतरिक्ष लांच पैड किस कम्पनी द्वारा विकसित किया गया है ?
⇒ अग्निकुल कासमास
इसरो का पहला अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी ऊष्मायन केंद्र (STIC) कहाँ स्थापित किया गया है ?
⇒ अगरतला ( त्रिपुरा )
थुम्बा में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारण क्या है ?
⇒ थुम्बा भू चुम्बकीय विषुवत रेखा पर स्थित है।
हब्बल स्पेस टेलीस्कोप का निर्माण किसके द्वारा किया गया था?
⇒ नासा एवं यूरोपियन स्पेस एजेंसी द्वारा
चन्द्रमा पर उतरने वाला पहला मानव युक्त अंतरिक्ष मॉडयूल का नाम क्या था?
⇒ ईगल
सोवियत कॉस्मोड्रोम से प्रक्षेपित भारत का प्रथम सेटेलाइट कौन सा था ?
⇒ आर्यभट्ट (1975)
भारत में कल्पना चावला मेमोरियल प्लेनेटेरियम की स्थापना कहाँ की गई है?
⇒ कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में
वर्तमान में विश्व के कितने देशों ने अपने चन्द्रमा मिशन भेजे हैं?
⇒ अमेरिका, रूस, जापान, चीन, यूरोपियन स्पेस अंतरिक्ष एजेंसी तथा भारत
भारतीय अंतरिक्ष अभियान का जनक (Father of Indian Space Mission) किसे माना जाता है ?
⇒ विक्रम साराभाई को
जीएसएलवी मार्क - II को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है?
⇒ नॉटी ब्वॉय ( Naughty Boy)
भारत ने किस देश के सहयोग से बराक-8 मिसाइल (नेक्स्ट जेनरेशन) विकसित की है?
⇒ इजराइल
अंतरिक्ष केन्द्र और इकाइयाँ