वर्षा की बूंदें गोल क्यों होती हैं?

 वर्षा की बूंदें गोल क्यों होती हैं?

वर्षा की बूंदें गोल क्यों होती हैं?

👉 पानी की संरचना छोटे-छोटे अणुओं से मिलकर होती हैं । ये अणु परस्पर एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं । इसी आकर्षण के कारण ही पानी सिकुड़ता है और कम स्थान घेरना चाहता है।
बूंदें पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण नीचे गिरती हैं किंतु पानी के अणु पृष्ठ-तनाव द्वारा आपस में इकट्ठा होते हैं। इसी वजह से बूंदें गोल आकार ग्रहण कर लेती हैं।

साइकिल के टायर खुरदरे क्यों होते हैं?

👉 जब एक तल दूसरे तल पर गति करता है, तो उस गति का विरोधक-बल उत्पन्न हो जाता है। इसे घर्षण-बल कहते हैं। घर्षण बल जितना अधिक होता है, वस्तु उतनी ही सरलता से गति कर सकती है।
साइकिल के टायर भी खुरदरे इसीलिए बनाए जाते हैं ताकि घर्षण-बल अधिक रहे और साइकिल सुविधाजनक ढंग से चल सके। खुरदरे तल पर घर्षण समतल की अपेक्षा अधिक रहता है।

कांच की गोली खुरदरे तल की अपेक्षा समतल पर अधिक दूरी तक क्यों लुढ़कती है?

👉 खुरदरे तल पर घर्षण समतल की तुलना में अधिक होता है। अतः जब कांच की गोली खुरदरे तल पर लुढ़कती है, तो घर्षण अधिक होने के कारण शीघ्र रुक जाती है। दूसरी ओर, यही गोली जब समतल पर लुढ़कती है तो घर्षण कम होने से अधिक दूरी तक जाती है।

भारी गाड़ियों के टायर अधिक चौड़े क्यों होते हैं?

👉 अधिक चौड़े टायरों का क्षेत्रफल अधिक होता है जिससे घर्षण अधिक होता है और दाब कम हो जाता है। अतः गाड़ी की गति बढ़ जाती है। बस, इसीलिए भारी गाड़ियों के टायर अधिक चौड़े बनाए जाते हैं।
🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
हमसे जुड़ें
1