रासायनिक अभिक्रिया एवं गैसीय नियम (Chemical Reactions and Gas laws) | रसायन विज्ञान (Chemistry) | NCERT One Liner

रासायनिक अभिक्रिया एवं गैसीय नियम (Chemical Reactions and Gas laws) | रसायन विज्ञान (Chemistry) | NCERT One Liner


NCERT One Liner | रसायन विज्ञान (Chemistry) | रासायनिक अभिक्रिया एवं गैसीय नियम (Chemical Reactions and Gas laws)

जल का भाप में बदलना किस प्रकार का परिवर्तन है ?
 भौतिक परिवर्तन
ठोस से सीधे वाष्प बनने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
⇒ ऊर्ध्वपातन (Sublimation)
अशुद्धियों के कारण द्रव के क्वथनांक पर क्या प्रभाव पड़ता है?
 द्रव का क्वथनांक बढ़ जाता है
कोहरे में कौन सा कोलाइडी तन्त्र (Colloid System) प्रयुक्त होता है ?
 गैस में द्रव
शक्कर के घोल का तापमान बढ़ाने से शक्कर की विलेयता (Sugar Solubility) पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
 विलेयता बढ़ जायेगी
नमक मिश्रित कपूर को किस प्रकार शुद्ध किया जा सकता है?
 उर्ध्वपातन द्वारा
जल-अपघटन में ऊर्जा किस रूप में उत्पन्न होती है?
⇒ ऊष्मा के रूप में
पानी में चीनी का घुलना किसका उदाहरण है?
 भौतिक परिवर्तन
पायस (Emulsion) किस प्रकार का कोलॉयड होता है?
⇒ द्रव में द्रव का
आयोडीन और पोटैशियम क्लोराइड के मिश्रण को किस प्रकार पृथक् किया जा सकता है ?
 ऊर्ध्वपातन द्वारा
बॉयल का नियम किस स्थिति में लागू होता है?
 नियत ताप (Constant Temperature) पर
समान ताप व दाब पर गैसों के समान आयतन में अणुओं की संख्या समान होती है, यह नियम किस वैज्ञानिक ने प्रतिपादित किया था?
 एवोगैड्रो
आदर्श गैसों की ऊर्जा उनकी किस स्थिति पर आधारित होती है?
⇒ तापमान पर
गैसें आदर्श व्यवहार से विचलन क्यों प्रदर्शित करती है?
⇒ उनके अणुओं के मध्य आकर्षण बल लगने के कारण
दहन किस प्रकार की अभिक्रिया है?
⇒ ऑक्सीकरण अभिक्रिया 
स्थिर ताप पर गैस प्रसारित करने पर गैस पर क्या प्रभाव पड़ता है?
 उसका दाब घटता है
परम ताप किस नियम का परिणाम है?
 चार्ल्स के नियम का
गैसीय समीकरण PV = nRT में R क्या प्रदर्शित करता है?
 एक मोल गैस को
आदर्श गैस (Ideal Gas) की ऊर्जा निर्भर करती है 
 गैस के मोलों की संख्या पर
रोटी तथा गर्म गैस के गुब्बारों का फूलना किस गैसीय नियम को व्यवहार रूप में दर्शाते हैं?
 चार्ल्स के नियम को
तापमान को कितना कम कर देने से सभी गैसें शून्य आयतन घेरेंगी?
⇒ परम शून्य ताप (-273°C पर)
स्थिर ताप पर किसी गैस का दाब तीन गुना कर देने पर उसका आयतन हो जाएगा?
⇒ तिहाई
एक गैस का वाष्प घनत्व 14 है, उसका अणु भार कितना होगा?
⇒ 28
बादल (Sky) किसका कोलॉइडी परिक्षेपण है?
 वायु के परिक्षेपण माध्यम में जल बिंदु का
पानी में उपस्थित कोलॉइडी कण, किस प्रक्रिया द्वारा हटाये जा सकते हैं?
 स्कंदन के द्वारा
सामान्य ताप और दाब (N.T.P.) से क्या आशय है ?
 0 °C या 273K ताप को सामान्य ताप और 760 मि.मी. दाब को सामान्य दाब कहा जाता है
किसी गैस की विसरण गति (Diffusion Speed) तथा उसके अणुभार में क्या सम्बंध होता है ?
 गैस की विसरण गति उसके अणुभार के वर्गमूल के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
Previous Post Next Post