देश एवं उनकी सीमाएँ/अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखाएँ (Countries and their Borders/International Border Lines) | विश्व का भूगोल (World Geography) | NCERT One Liner

देश एवं उनकी सीमाएँ/अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखाएँ (Countries and their Borders/International Border Lines) | विश्व का भूगोल (World Geography) | NCERT One Liner


NCERT One Liner | विश्व का भूगोल (World Geography) | देश एवं उनकी सीमाएँ/अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखाएँ (Countries and their Borders/International Border Lines)

कैस्पियन सागर किन देशों की सीमा को स्पर्श करता है?
⇒ अजरबैजान, कज़ाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ईरान एवं रूस
20° उत्तरी समानांतर रेखा किन दो देशों के मध्य स्थित है ?
 लीबिया और सूडान
इजराइल की सीमाएँ किन-किन देशों से स्पर्श करती हैं?
 लेबनान, सीरिया, जार्डन एवं मिस्त्र
दक्षिण-पूर्व एशिया का कौन सा देश स्थलरुद्ध है?
 लाओस
हॉर्न ऑफ अफ्रीका (Horn of Africa) में कौन से देश सम्मिलित हैं?
 इरीट्रिया, सोमालिया, इथियोपिया तथा जिबूती
भौगोलिक रूप से उत्तरी अमेरिका में स्थित होने पर भी कौन सा देश राजनीतिक दृष्टि से यूरोप का भाग है?
⇒ ग्रीनलैण्ड
जिम्बाब्वे को पूर्व में किस नाम से जाना जाता था?
 दक्षिणी रोडेशिया (Southern Rhodesia)
रिओ ग्रांडे नदी (Rio Grande River) किन दो देशों के मध्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा का निर्माण करती है?
 मैक्सिको एवं संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य
38वीं समानांतर सीमा रेखा किन दो देशों के मध्य सीमा निर्धारित करती है ?
 उत्तर कोरिया एवं दक्षिण कोरिया
मैगीनॉट रेखा (Maginot Line) किन देशों के मध्य सीमा निर्धारित करती है ?
 फ्रांस और जर्मनी के मध्य
म्यांमार को पूर्व में किस नाम से जाना जाता था?
⇒ बर्मा
रेडक्लिफ रेखा का निर्धारण कब किया गया था ?
 15 अगस्त, 1947 (सर सिरिल रेडक्लिफ के द्वारा )

अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखाएँ

  1. डूरंड रेखा: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मध्य सर मोटिगर डूरंड (ब्रिटेन) द्वारा सीमा निर्धारित की गई है, परन्तु अफगानिस्तान इस सीमा निर्धारण को स्वीकार नहीं करता है।
  2. मैकमोहन रेखा : वर्ष 1914 में सर मैकमोहन (ब्रिटेन) ने एक समझौते के अंतर्गत भारत-चीन सीमा को निर्धारित किया था। यह 700 मील लम्बी रेखा है।
  3. रेडक्लिफ रेखा : यह भारत-पाकिस्तान के मध्य सीमा निर्धारण करती है। 15 अगस्त, 1947 को सर सेरिल रेडक्लिफ द्वारा इसका निर्धारण किया गया था।
  4. हिंडनबर्ग रेखा : प्रथम विश्व युद्ध के समय में निर्धारित यह रेखा जर्मनी एवं पोलैंड के मध्य सीमा निर्धारण करती है।
  5. मैनरहीम रेखा : यह सोवियत रूस और फिनलैंड के मध्य सीमा का निर्धारण करती है।
  6. मैगीनॉट रेखा : फ्रांस द्वारा खींची गई जर्मनी और फ्रांस के मध्य की सीमा रेखा।
  7. 17वीं समानांतर रेखा : उत्तरी वियतनाम और दक्षिण वियतनाम की सीमा रेखा।
  8. 24वीं समानांतर रेखा : कच्छ के पास, जिसे पाकिस्तान, भारत-पाक की सीमा रेखा मानता है, किन्तु भारत इसे अस्वीकार करता है।
  9. 38वीं समानांतर रेखा : उत्तरी और दक्षिण कोरिया के मध्य की सीमा रेखा ।
  10. 141° पश्चिमी देशांतर रेखा: अलास्का (सं.रा. अमेरिका) व कनाडा की सीमा रेखा ।
  11. 49वीं समानांतर रेखा: संयुक्त राज्य अमेरिका व कनाडा की सीमा रेखा ।
  12. ओडरनीसे रेखा : पूर्व जर्मनी और पोलैंड के मध्य की सीमा रेखा ।
  13. सीगफ्रायड रेखा : द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व फ्रांस और जर्मनी की सीमा पर दीवारों, मीनारों और सैनिकों चौकियों से घिरी प्रतिरक्षा रेखा जो जर्मनी द्वारा निर्मित की गई थी।
Previous Post Next Post