उद्देशिका (Preamble) | भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) | NCERT One Liner
उद्देशिका (Preamble) | भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) | NCERT One Liner

NCERT One Liner | भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) | उद्देशिका (Preamble)
संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव कब प्रस्तुत किया गया था?
⇒ 13 दिसम्बर, 1946
भारतीय संविधान का कौन सा भाग भारत को एक धर्मनिरपेक्ष राज्य के रूप में वर्णित करता है?
⇒ संविधान की प्रस्तावना
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ऐसा किस वाद में कहा गया है कि अनुच्छेद 368 के अंतर्गत संविधान के प्रस्तावना में भी संशोधन किया जा सकता है, परन्तु यह मूल ढाँचे का उल्लंघन करने वाला नहीं होना चाहिए?
⇒ केशवानंद भारती वाद, 1973
भारत के संदर्भ में पंथनिरपेक्ष शब्द का सही भाव क्या है ?
⇒ भारत में राज्य का कोई पंथ / धर्म नहीं है
उद्देशिका में सम्मिलित सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक न्याय के तत्व किससे सम्बंधित हैं?
⇒ 1917 की रूसी क्रांति से
उच्चतम न्यायालय ने किस वाद में यह धारणा प्रस्तुत की कि, उद्देशिका संविधान का अभिन्न अंग है?
⇒ एस. आर. बोम्मई बनाम यूनियन ऑफ इंडिया
सभी व्यक्ति पूर्णतः और समान रूप से मानव हैं, यह सिद्धान्त कहलाता है -
⇒ सार्वभौमिकता का सिद्धांत
भारत में लौकिक सार्वभौमिकता है, क्योंकि संविधान की प्रस्तावना आरम्भ होती है
⇒ हम, भारत के लोग (We, the people of India) शब्दों से
किस संशोधन के द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका में संशोधन किया गया था?
⇒ 42वें संविधान संशोधन के द्वारा
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में जिन आदर्शों एवं उद्देश्यों की रूपरेखा दी गई है, उनका विस्तार कहाँ है ?
⇒ मूल अधिकारों, राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों एवं मौलिक कर्त्तव्यों के अध्याय में
राज्य का सबसे महत्त्वपूर्ण तत्व क्या है ?
⇒ संप्रभुता
समाजवादी (Socialist), अखण्डता (Integrity ) तथा पंथनिरपेक्ष (Secular) शब्द संविधान की प्रस्तावना में किस संशोधन के द्वारा सम्मिलित किए गए थे?
⇒ 42वें संशोधन द्वारा
उद्देशिका को राजनीतिक जन्मपत्री (Political Horoscope) की संज्ञा किसने प्रदान की है ?
⇒ के. एम. मुंशी ने
प्रस्तावना संविधान का अंग नहीं है, उच्चतम न्यायालय ने यह मत किस वाद में व्यक्त किया था?
⇒ बेरूबारी बनाम संघ मामले में (वर्ष 1960)
🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।