कभी-कभी विद्युत-बल्ब कम अथवा तेज प्रकाश क्यों देता है?
कभी-कभी विद्युत-बल्ब कम अथवा तेज प्रकाश क्यों देता है?
👉 घरों में आने वाली विद्युत धारा 220 वोल्ट की होती है। कभी-कभी इस विद्युत धारा की मात्रा जब बढ़ जाती है, तो बल्ब का प्रकाश सामान्य से अधिक हो जाता है। दूसरी ओर, जब विद्युत की मात्रा कम हो जाती है, तो बल्ब का प्रकाश सामान्य से कम हो जाता है।
चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यात्री एक-दूसरे की आवाज क्यों नहीं सुन सकते?
👉 चंद्रमा की सतह पर वायु नहीं है।
ध्वनि वायु के माध्यम से ही एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाती है। अतः चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री एक-दूसरे की आवाज नहीं सुन सकते । वे रेडियो- तरंगों के माध्यम से ही आपस में संपर्क करते हैं।
तेल टैंकरों को भरते समय ऊपर कुछ खाली स्थान क्यों छोड़ दिया जाता है?
👉 टैंकरों को तेल से भरते समय ऊपर कुछ खाली स्थान छोड़ दिया जाता है। इसका कारण यह है कि भीतर दाब कम हो जाता है और टैंकरों के बाहर दाब अधिक होता है। हवा अधिक दाब से कम दाब की ओर बहती है, इसलिए टैंकरों का ढक्कन ठीक से बंद हो जाता है।
बस की छत पर रखे सामान को रस्सी से बांधना जरूरी क्यों है?
👉 तेज गति से चलती बस की छत पर हवा तेज गति से बहती हुई अनुभव होती है।
छत पर रखा सामान भी उसी वेग से बस के साथ आगे बढ़ता है जिस वेग से बस आगे बढ़ रही है। जब तेज गति से बस अपनी दिशा बदलती है, तो गति के जड़त्व के कारण छत पर रखा सामान भी उसी दिशा में स्थानांतरित होना चाहता है जिसके परिणामस्वरूप वह छत से नीचे गिर जाता है। उसे गिरने से बचाने के लिए प्राय: बस की छत पर रखे सामान को रस्सी से बांधना जरूरी है।